Samachar Nama
×

नालागढ़: नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के नालागढ़ की बद्दी पुलिस ने शनिवार को एक बड़ा नशा विरोधी अभियान चलाया। पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नालागढ़: नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

शिमला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के नालागढ़ की बद्दी पुलिस ने शनिवार को एक बड़ा नशा विरोधी अभियान चलाया। पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव कडुआना में एक किराए के कमरे में रहने वाले युवक के बैग से 6.128 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ का कारोबार कर रहा है।

पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाकर दबिश दी और मौके से आरोपी को काबू किया। आरोपी की पहचान जितेंद्र सिंह घोष (32) निवासी गांव मऊ बुजुर्ग, तहसील जतारा, जिला टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखा 6.128 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

शनिवार को एक इसी तरह का मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से सामने आया, जहां अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजा को जब्त करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए का सामान जब्त किया गया, जिसमें 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलो गांजा भी शामिल है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags