Samachar Nama
×

नई दिल्ली: मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से हड़कंप, छह लोग गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। दिल्ली के मुकुंदपुर में सिलेंडर फटने से कथित तौर पर एक मकान ढह गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि धमाके वाली जगह पर सिलेंडरों की सप्लाई, रीफिलिंग और स्टोरेज की जा रही थी। इसी दौरान तेज धमाके से हड़कंप मच गया।

दमकल विभाग के अधिकारियों को सुबह 9:37 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। बचाव अभियान जारी है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है।

एक स्थानीय निवासी ने आईएएनएस से बताया कि हम चाय पी रहे थे, तभी अचानक एक बहुत जोरदार धमाका हुआ। हमें बिल्कुल समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या? मेरी आठ महीने की एक बेटी है, इसलिए मैंने तुरंत उसे गोद में उठाया और भागकर बाहर लेकर आया। बाहर का मंजर काफी भयावह था।

उन्होंने बताया कि भूकंप के बाद जो स्थिति होती है, वैसी ही माहौल था। सबकुछ तहस-नहस हो गया। एक महिला और शख्स की स्थिति काफी गंभीर हो गई थी। सभी को एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया। धमाका इतना तेज था कि मेरे घर की दीवार में दरार आ गई।

पूर्व पार्षद अजय शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि मुकुंदपुर में इशू विहार के अंदर, कथित तौर पर 200 वर्ग गज की एक इमारत से सिलेंडर से जुड़ा एक बड़े पैमाने का कारोबार चलाया जा रहा था। वहां सिलेंडरों की सप्लाई, रीफिलिंग और स्टोरेज की जा रही थी। आज उस जगह पर एक धमाका हुआ। छह लोग घायल हुए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। मलबे से और घायल भी निकल सकते हैं।

अजय शर्मा ने कहा कि मेरा इतना ही कहना है कि मुकुंदपुर में तीन हादसे हो चुके हैं। रिहायशी इलाके में किसके कहने पर ऐसा काम हो रहा था। उसकी जांच हो और सबके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

--आईएएनएस

एसडी/एबीएम

Share this story

Tags