नागपुर: 'मंथन फॉर युवा अभियान' को लेकर उत्साहित दिखे छात्र, कार्यक्रम को युवा पीढ़ी के लिए बताया फायदेमंद
नागपुर, 23 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस रविवार को नागपुर के रेशिम बाग ग्राउंड में जेनजी के सदस्यों से बातचीत करेंगे, जहां 4,000 ढोल-ताशा वादक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में शामिल छात्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। छात्रों ने युवा कार्यक्रम की तारीफ की, कहा कि उन्हें सीएम देवेंद्र फडणवीस से सीखने की उम्मीद है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस 'मंथन फॉर युवा अभियान' के समापन समारोह में जेनजी से बातचीत करने वाले हैं। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले छात्रों ने अपने अनुभव को समाचार एजेंसी आईएएनएस से साझा किया।
छात्रा रागिनी और वैदेही ने का कहना है, "मुझे लगता है कि 'मंथन फॉर युवा' कार्यक्रम काफी फायदेमंद है। और हमारे मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी सरकार युवाओं का समर्थन करने के लिए बहुत कुछ कर रही है, हमारे लिए ऐसे कार्यक्रम बहुत प्रभावी ढंग से और बड़े पैमाने पर आयोजित कर रही है। हम वास्तव में इसके लिए बहुत भाग्यशाली हैं। और मुझे लगता है कि शिक्षा के नजरिए से यह कार्यक्रम काफी फायदेमंद है। और हम जैसे युवाओं के लिए, इन सब चीजों को देखना और ऐसे कार्यक्रमों में एक अच्छे मंच पर शामिल होना बहुत अच्छी बात है।"
ललिता पब्लिक स्कूल के 9वीं के छात्र का कहना है, "हमें लगता है कि यह बच्चों के लिए एक ऊर्जावान कार्यक्रम है, खासकर उन लोगों के लिए जो कुछ सीखना चाहते हैं, खासकर करंट अफेयर्स के बारे में। असल में, ऐसा लगता है कि जेनजी फोन की ज्यादा आदी है, लेकिन ऐसे कार्यक्रमों में उन्हें अपने देश के बारे में सिखाया जाता है और महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है ताकि वे इसे अपने दिमाग में बिठा सकें और आगे बढ़ सकें।"
एक अन्य बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि यहां का माहौल बहुत अच्छा है और अच्छी बाते जानने को मिल रही हैं। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए इस तरह का आयोजन होना चाहिए।
--आईएएनएस
एएसएच/पीएम

