नगर निकाय चुनाव 2026: अलवर, बूंदी, सीकर, जैसलमेर और नाथद्वारा में कई वार्डों के परिणाम घोषित
जयपुर, 14 सितंबर (आईएएनएस)। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान विभिन्न जिलों से वार्डवार परिणाम सामने आए हैं। अलवर नगर निगम, बूंदी के कापरेन, सीकर नगर परिषद, जैसलमेर नगर परिषद और राजसमंद जिले की नाथद्वारा नगर पालिका के कई वार्डों में प्रत्याशियों की जीत घोषित की गई है।
अलवर नगर निगम के वार्ड नंबर 7 से सुमन अजय अग्रवाल विजयी हुईं। वार्ड नंबर 9 में निर्दलीय प्रत्याशी लव कुमार ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस प्रत्याशी केशव कुमार सारवांन विजयी रहे जबकि वार्ड नंबर 10 से भाजपा की कविता कुमारी ने जीत हासिल की।
बूंदी जिले की कापरेन नगर पालिका में भी कई वार्डों के नतीजे घोषित हुए। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की रवीना वर्मा, वार्ड नंबर 2 से भाजपा के राकेश सुमन और वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस की बादाम बाई विजयी हुईं। वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस के धनराज मीणा तथा वार्ड नंबर 5 से भाजपा की कुसुम गुर्जर ने जीत दर्ज की।
सीकर नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 से भाजपा प्रत्याशी अजय विजयी हुए जबकि वार्ड नंबर 11 से भाजपा के य्डों में से वार्ड 8 से 14 तक के परिणाम घोषित किए गए। वार्ड 8 से भाजपा के जितेंद्र भूतड़ा, वार्ड 9 से भाजपा की सुमन कुमारी, वार्ड 10 से कांग्रेस के रजी और वार्ड 11 से निर्दलीय कमल किशोर विजयी हुए। वार्ड 12 से कांग्रेस की कश जलधारी ने जीत हासिल की।
जैसलमेर नगर परिषद में मतगणना के दूसरे राउंड के बाद 44 वार्डों में से वार्ड 8 से 14 तक के परिणाम घोषित किए गए। वार्ड 8 से भाजपा के जितेंद्र भूतड़ा, वार्ड 9 से भाजपा की सुमन कुमारी, वार्ड 10 से कांग्रेस के रजी और वार्ड 11 से निर्दलीय कमल किशोर विजयी हुए। वार्ड 12 से कांग्रेस की कुमारी मंजू, वार्ड 13 से भाजपा की प्रियंका और वार्ड 14 से निर्दलीय गणपत भार्गव ने जीत दर्ज की।
राजसमंद जिले की नाथद्वारा नगर पालिका में वार्ड 1 से 16 तक के परिणामों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिला। वार्ड 1 से चन्द्रप्रकाश जोशी, वार्ड 2 से प्रवीण पालीवाल, वार्ड 3 से निशा बागोरा और वार्ड 4 से प्रदीप काबरा भाजपा से विजयी हुए। वार्ड 5 से कांग्रेस के ताराचंद मीणा, वार्ड 6 से मोहम्मद अली और वार्ड 8 से शेषनारायण माली ने जीत दर्ज की। वार्ड 7 से भाजपा के जसवंत साहू विजयी हुए।
वार्ड 9 से भाजपा की ज्योति कुमावत ने महज 2 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 10 से कांग्रेस के मोहम्मद शाहिद, वार्ड 11 से तारादेवी, वार्ड 13 से कमलेश कॉमरेड और वार्ड 16 से रेखा बोहरा कांग्रेस से विजयी हुए। वहीं, वार्ड 12 से भाजपा के लाला गहलोत, वार्ड 14 से कपिल लोढ़ा और वार्ड 15 से हीना पुरोहित ने जीत दर्ज की। वार्ड 13 में कमलेश कॉमरेड ने 200 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
--आईएएनएस
एसएके/पीएम

