Samachar Nama
×

नागा चैतन्य की '100 परसेंट लव' ने पूरे किए 15 साल, पुरानी यादों में खोए अभिनेता

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य की तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म '100 परसेंट लव' ने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता और मेकर्स ने दर्शकों और टीम का शुक्रिया अदा किया।
नागा चैतन्य की '100 परसेंट लव' ने पूरे किए 15 साल, पुरानी यादों में खोए अभिनेता

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नागा चैतन्य की तेलुगु रोमांटिक कॉमेडी फिल्म '100 परसेंट लव' ने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेता और मेकर्स ने दर्शकों और टीम का शुक्रिया अदा किया।

नागा चैतन्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। उन्होंने यादों को ताजा करते हुए लिखा, "फिल्म '100 परसेंट लव' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए। फिल्म की शानदार टीम और अपने प्यारे दर्शकों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आप सभी ने मुझे इतनी खूबसूरत यादें और बेमिसाल प्यार दिया। सच कहूं, तो आप सबके बिना यह सफर इतना यादगार और सफल कभी नहीं हो पाता।"

फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले प्रोडक्शन हाउस 'गीता आर्ट्स' ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 15 यादगार साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने लिखा, "एक ऐसी फिल्म जिसने हमें हंसाया, मुस्कुराने का मौका दिया और प्यार में डाल दिया। ब्लॉकबस्टर एंटरटेनर फिल्म '100 परसेंट लव' ने अपनी रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए।"

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म '100 परसेंट लव' में नागा चैतन्य और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके लिए दो नंदी पुरस्कार भी मिले थे। इस फिल्म को बंगाली में 'प्रेम की बुझनी' (2016) और तमिल में '100 प्रतिशत कधल' (2019) के रूप में रीमेक किया गया था।

यह फिल्म बालू और महालक्ष्मी के बीच प्यार और अहंकार के टकराव की कहानी है। देवी श्री प्रसाद द्वारा संगीतबद्ध, यह फिल्म अपने युवा-केंद्रित गीतों और संवादों के लिए जानी जाती है। फिल्म में तमन्ना और नागा चैतन्य के अलावा, एम.एस. नारायण और धर्मावरपु सुब्रमण्यम भी अहम भूमिका में थे।

फिल्म की कहानी बालू (नागा चैतन्य) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक मेधावी लेकिन अहंकारी छात्र होता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब उसकी जिंदगी में महालक्ष्मी (तमन्ना) की एंट्री होती है और वह पढ़ाई में उससे आगे निकल जाती है।

--आईएएनएस

एनएस/एबीएम

Share this story

Tags