Samachar Nama
×

नदिया में मोदी-मोदी की गूंज, रैली में पेंटिंग्स और फोटो लेकर पहुंचे प्रशंसक

नदिया, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर सरकारी कॉलेज मैदान में गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले मैदान में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।
नदिया में मोदी-मोदी की गूंज, रैली में पेंटिंग्स और फोटो लेकर पहुंचे प्रशंसक

नदिया, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णानगर सरकारी कॉलेज मैदान में गुरुवार दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले मैदान में खासा उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।

मैदान में गुरुवार सुबह से ही लोग जुटने लगे हैं। जिले के विभिन्न इलाकों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल और भी गर्म हो गया। लोग हाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के साथ फोटो लेकर भी दिखाई दे रहे हैं, तो कोई उनकी पेंटिंग बनाकर ले आया है और प्रधानमंत्री मोदी के आने का इंतजार कर रहा है।

वहीं, गुरुवार सुबह से ही मैदान में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी और देखते ही देखते पूरा परिसर खचाखच भर गया। सभा स्थल पर मौजूद लोग प्रधानमंत्री के संबोधन का बेसब्री से इंतजार करते नजर आए। कई समर्थक हाथों में झंडे और बैनर लेकर पहुंचे थे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंगा दिखाई दिया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले कई स्तरों पर जांच की जा रही है, जिसमें पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं। पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। मंच की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थीं और तकनीकी व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखा गया है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली नदिया जिले की राजनीति पर गहरा प्रभाव डाल सकती है। पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी माहौल के बीच इस तरह की बड़ी जनसभा को काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और आगामी रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दे सकते हैं।

वहीं, अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषण में क्या मुद्दे उठाते हैं और उनका जनता पर कितना प्रभाव पड़ता है। क्योंकि पहले चरण का मतदान जारी है और इसका खासा प्रभाव देखने को मिल सकता है। यह रैली आने वाले दिनों में जिले की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags