Samachar Nama
×

मुजफ्फरपुर में वांटेड अपराधी सोनू गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार पुलिस मुख्यालय की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई।
मुजफ्फरपुर में वांटेड अपराधी सोनू गिरफ्तार, एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरपुर, 26 मई (आईएएनएस)। बिहार पुलिस मुख्यालय की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक विशेष टीम ने मुजफ्फरपुर जिले के मोस्ट वांटेड अपराधी सोनू कुमार को गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गोपालगंज जिले के सदर थाना क्षेत्र में की गई।

पुलिस और एसटीएफ की टीम काफी समय से इस अपराधी की सरगर्मी से तलाश कर रही थीं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र का एक वांछित अपराधी गोपालगंज जिले में अपनी पहचान छिपाकर शरण लिए हुए है। एसटीएफ की टीम ने तुरंत एक विशेष ऑपरेशन कर गोपालगंज के सदर थाना क्षेत्र के संदिग्ध ठिकानों की घेराबंदी की और आरोपी सोनू कुमार को धर दबोचा। सोनू कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत नवानगर निजामत गांव का निवासी है।

बताया गया कि गिरफ्तारी के वक्त आरोपी ने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना कांड में मुख्य नामजद आरोपी है।

2021 में हुए इस अपराध के बाद से ही वह पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। आधिकारिक पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सोनू कुमार के खिलाफ मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाने में हत्या के प्रयास और भीषण डकैती जैसे दो संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी।

सोनू कुमार की गिरफ्तारी के ठीक बाद पुलिस और एसटीएफ की टीम की तलाशी में उसके पास से कई संदिग्ध और महत्वपूर्ण चीजें बरामद हुई हैं। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस उसके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

इसके अलावा एक मोटर साइकिल बरामद की गई है। मुजफ्फरपुर और गोपालगंज जिले की पुलिस अब संयुक्त रूप से आरोपी सोनू कुमार से पूछताछ कर रही है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसके/वीसी

Share this story

Tags