Samachar Nama
×

मुंबई: तुषार गांधी की हिरासत पर भड़की शिवसेना (यूबीटी), आदित्य ठाकरे बोले-रिहाई तक थाने से नहीं हटेंगे

मुंबई: तुषार गांधी की हिरासत पर भड़की शिवसेना (यूबीटी), आदित्य ठाकरे बोले-रिहाई तक थाने से नहीं हटेंगे
मुंबई: तुषार गांधी की हिरासत पर भड़की शिवसेना (यूबीटी), आदित्य ठाकरे बोले-रिहाई तक थाने से नहीं हटेंगे

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की ओर से शनिवार को महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को डिटेन किए जाने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे, संजय राउत, समेत अन्य नेता पुलिस थाने पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जब तक तुषार गांधी को रिहा नहीं किया जाता, तब तक वह थाने से नहीं जाएंगे।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि जब तक तुषार गांधी को रिहा नहीं किया जाता, हम पुलिस स्टेशन से नहीं हटेंगे।

तुषार गांधी को रिहा कराने के लिए आदित्य ठाकरे, संजय राउत और पार्टी के वरिष्ठ नेता डीएन नगर पुलिस स्टेशन पहुंचे। इस दौरान आदित्य ठाकरे ने चेतावनी दी है कि पूरे मुंबई से शिव सैनिक पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होंगे।

ठाकरे की ओर से दावा किया गया कि पुलिस स्टेशन के बाहर शिव सैनिकों की भीड़ जमा हो गई है और वे तुषार गांधी की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि तुषार गांधी को डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रखा गया था। आदित्य ठाकरे के साथ हम उनसे मिलने गए, लेकिन पुलिस उन्हें किसी अज्ञात जगह ले गई। इतनी गोपनीयता क्यों? हम सब स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तुषार गांधी को अभी पेश किया जाए।

तुषार गांधी को उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह अगस्त क्रांति मैदान की तरफ जा रहे थे। इससे पहले शनिवार सुबह ही पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में ले लिया था। ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे।

सीजेपी ने शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कॉल लिया था, हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई थी। बावजूद सीजेपी प्रोटेस्ट की तैयारी में थी। इसे देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विपक्षी दल भी विरोध जता रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक एसआईआर पर तुरंत रोक लगाने की मांग कर रहा है और बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग की गई है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story