Samachar Nama
×

मुंबई रेलवे पुलिस को धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ रुपए की रखी मांग

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है, जिसके बाद पूरे सिस्टम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मुंबई रेलवे पुलिस को धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ रुपए की रखी मांग

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। रेलवे पुलिस के कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा कॉल मिला है, जिसके बाद पूरे सिस्टम में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

रेलवे पुलिस के मुताबिक, मुंबई जीआरपी कंट्रोल रूम को एक कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने दावा किया कि उसने रेलवे स्टेशन और आर्मी ऑफिस को टारगेट किया है। इतना ही नहीं, उसने अपनी पहचान 'इरफान' के रूप में बताते हुए धमकी दी कि अगर आम लोगों की जान बचानी है, तो उसे 5 करोड़ रुपए दिए जाएं।

अधिकारियों के अनुसार, यह कॉल रेलवे कंट्रोल के व्हाट्सएप नंबर पर किया गया था। जांच में सामने आया कि जिस नंबर से कॉल किया गया, वह पाकिस्तान का था। हालांकि, शुरुआती जांच में अब तक कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, इसलिए हर सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।

इससे पहले 8 अप्रैल को भी मुंबई में एक फर्जी बम धमकी कॉल ने कुछ समय के लिए हड़कंप मचा दिया था। उस दिन सुबह करीब 11:54 बजे एक शख्स ने बीट मार्शल सिस्टम पर कॉल कर कहा था, "मैं आतंकवादी बोल रहा हूं, मुंबई में बम ब्लास्ट होने वाला है।" इस कॉल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गई थीं।

हालांकि, जांच के दौरान कुछ ही घंटों में पुलिस ने कॉल करने वाले की पहचान कर ली थी। आरोपी की पहचान तूफान नूरलाल शेख के रूप में हुई, जो एपीएमसी मार्केट, सेक्टर-19 इलाके में रहने वाला 46 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर था।

एपीएमसी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अजय शिंदे ने बताया था कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने यह कॉल शराब के नशे में किया था।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

Share this story

Tags