Samachar Nama
×

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्रा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्रा
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में भीषण आग, सुरक्षित निकाले गए सभी यात्रा

मुंबई, 24 सितंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पनवेल सीमा क्षेत्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक बस में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बस में कुल 14 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से दूसरी बस में शिफ्ट कर आगे रवाना कर दिया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पुणे लेन में किलोमीटर 16 के पास बस में आग लगी। समय रहते सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया। साथ ही, पुलिस और दमकल विभाग को बस में आग लगने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल विभाग की टीमों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

इससे पहले, महाराष्ट्र के पुणे जिले में दौंड तालुका अंतर्गत चौफुला से सुपा घाट मार्ग पर एक बस हादसा हुआ। यह महाराष्ट्र राज्य परिवहन (एसटी) की बस थी और स्कूल छात्रों को ले जा रही थी। बताया गया कि 16 सितंबर को अचानक से बस एक खाई में गिर गई। इस कारण 15 से अधिक छात्र घायल हो गए।

इस संबंध में यवत पुलिस थाने में अपराध दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता आर्या इंद्रभान शितोले की शिकायत पर बस चालक राहुल त्रिंबक मडावी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 (ए), 125 (बी), 324 (4), और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 134 और 177 के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, एसटी बस चौफुला से सुपा घाट मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए लापरवाही से वाहन चलाया, जिससे बस पर से नियंत्रण छूट गया और बस ढलान से खाई में गिरकर कई बार पलट गई थी।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags