Samachar Nama
×

मुंबई : नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

मुंबई : नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू
मुंबई : नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच शुरू

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां सोमवार को नूर अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर एक 80 वर्षीय बुजुर्ग मरीज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नजमुद्दीन युसुफ अली कापडिया (80 वर्ष) के रूप में हुई है।

मुंबई के पायधूनी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक मोहम्मद अली रोड के नूर हॉस्पिटल में यूरिन इन्फेक्शन के कारण एडमिट किया गया था। 3 सितंबर को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के चलते उसे नूर हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया। कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित नार्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था।

सोमवार दोपहर 2:25 बजे बुजुर्ग मरीज ने अस्पताल की इमारत से नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुरी तरह घायल होने के बाद नूर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने उन्हें चेक करते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पायधूनी पुलिस स्टेशन ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, सोमवार को अलग-अलग घटनाएं जम्मू-कश्मीर से भी सामने आई, जहां गांदरबल जिले के एक लड़के और एक लड़की ने नहर में छलांग लगा दी, जबकि शोपियां जिले में सेब के बाग में एक व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने बताया कि गांदरबल के थून इलाके में एक लड़के और लड़की के नहर में कूदने की खबर मिलने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, लड़के की पहचान थून निवासी मोहम्मद शरीफ काही के बेटे इरशाद अहमद काही के तौर पर हुई है। वहीं, लड़की की पहचान उजागर नहीं की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद, दोनों लोगों का पता लगाने के लिए नहर और उसके आसपास तलाशी अभियान शुरू किया गया। गांदरबल के कंगन इलाके की पुलिस और स्थानीय लोग तलाशी अभियान में जुटे हैं, जबकि घटना के कारणों के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags