Samachar Nama
×

मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से हुई थी छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 11 अप्रैल को एक म्यूजिक इवेंट में दो छात्रों की मौत के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि छात्रों की मौत ज्यादा ड्रग्स लेने से हुई है।
मुंबई में लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग ओवरडोज से हुई थी छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 11 अप्रैल को एक म्यूजिक इवेंट में दो छात्रों की मौत के मामले में अहम खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि छात्रों की मौत ज्यादा ड्रग्स लेने से हुई है।

मुंबई पुलिस के अनुसार, जिस छात्र की मौत हुई है, उसमें से एक ने इवेंट के दौरान कैब में ही ड्रग्स की गोलियां लीं और फिर इवेंट के दौरान दूसरी टेबलेट ली, जिससे ओवरडोज की स्थिति बन गई। डॉक्टरों ने भी ओवरडोज की पुष्टि की है। ड्रग्स के मामले में वनराई पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस इवेंट में मुंबई के एक नामचीन कॉलेज के करीब 15-16 छात्रों का एक ग्रुप गया था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि 2 बच्चे जिनकी मौत हुई है, उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया था, मामले में दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, जिनसे ये टैबलेट ली गई थीं, उस सप्लायर को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी के पास से 6-7 टैबलेट बरामद हुई हैं।

जांच में ये भी सामने आया है कि ड्रग्स मुंबई के बाहर से लाई गई थी। इस इवेंट की एंट्री फीस करीब 2000 रुपए थी। इस मामले में नेस्को से जुड़े तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें इवेंट का एक वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि ड्रग्स सप्लाई का ये कनेक्शन कहां तक फैला हुआ है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा और 28 वर्षीय छात्र की मृत्यु हुई है। वहीं, 25 वर्षीय छात्रा गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे छात्र गोरेगांव इलाके में स्थित नेस्को ग्राउंड में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ छात्रों ने ड्रग्स ली थी। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद स्थिति और साफ होगी। सोमवार देर रात 12 बजे के आसपास छात्रों को सांस लेने में परेशानी के चलते नजदीक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत हो गई।

--आईएएनएस

एसएके/एएस

Share this story

Tags