Samachar Nama
×

मुंबई में कपड़ा खरीदने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। मुंबई में कपड़ा खरीदने गई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान रफत हुसैन के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना जुहू इलाके की है, जहां के शोरूम में एक महिला कपड़ा खरीदने के लिए गई थी, लेकिन वहां उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया गया।

महिला की शिकायत के आधार पर मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में आरोपी रफत हुसैन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामले की गंभीरता से देखते हुए रफत हुसैन के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक रफत हुसैन को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि जुहू के एक शोरूम में वह चार अन्य महिलाओं के साथ कपड़ा खरीदने के लिए पहुंची थी, तब आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए महिला को गलत तरीके से छुआ। जब महिला ने इसका विरोध किया, तब उसके साथ मौजूद अन्य महिलाओं ने आरोपी के साथ हाथापाई की, जिसके बाद महिला ने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस मामला दर्ज करने के बाद, शोरूम में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है।

बता दें कि एक अन्य महिला के साथ हुई रेप की घटना में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम पुलिस स्टेशन की टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को लंबे समय बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के दो महीने बाद आरोपी को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि 4 अप्रैल को वेलकम पुलिस स्टेशन में 21 वर्ष की एक युवती ने शिकायत की थी। युवती ने आरोप लगाया कि 2023 में एक व्यक्ति ने पिस्तौल दिखाकर उसका यौन उत्पीड़न किया था। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया, धमकाया और बार-बार उसका यौन शोषण किया। उसने ट्यूशन क्लास के दौरान पीड़िता का पीछा भी किया और उसे तथा उसके परिवार के सदस्यों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर, वेलकम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान और विस्तृत पड़ताल में पता चला कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। इसलिए मामले में पोक्सो एक्ट की धारा 6 भी जोड़ी गई। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था।

लंबे समय के बाद पुलिस टीम ने अपराधी को उत्तराखंड के भगवानपुर में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags