Samachar Nama
×

मुंबई में 'कलमा' न पढ़ने पर चाकू मारने का मामला, पड़ोसी ने हमले की निंदा की

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के नया नगर इलाके में हुए एक सनसनीखेज हमले ने इलाके में दहशत फैला दी है। दो सुरक्षा गार्डों पर हुए इस हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने 31 वर्षीय आरोपी जैब जुबैर अंसारी को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में इस घटना को 'लोन वुल्फ' यानी अकेले अंजाम दिया गया हमला माना जा रहा है।

इस बीच आरोपी के पड़ोसी गौहर अली खान ने आईएएनएस से बताया कि उन्हें इस घटना की ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, "वास्तव में क्या हुआ, मुझे पता ही नहीं है। उस व्यक्ति को मैंने कभी ठीक से देखा भी नहीं। अगर आप दिखाएंगे तो शायद पहचान लूं, लेकिन मैं उसे जानता नहीं हूं।"

पड़ोसी के अनुसार, आरोपी बहुत कम लोगों से मिलता-जुलता था और इलाके में भी कम ही नजर आता था। उन्होंने कहा कि उसके बारे में ज्यादा जानकारी किसी को नहीं थी। वह ज्यादा इंटरेक्ट नहीं करता था, इसलिए लोग उसे ठीक से पहचानते भी नहीं थे। लेकिन जो उसने किया है, वह बहुत गलत है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान जैब जुबेर अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 4 बजे वह वोकहार्ट अस्पताल के पास बन रही एक इमारत में तैनात गार्डों के पास पहुंचा। आरोप है कि हमला करने से पहले उसने गार्डों से ‘कलमा’ पढ़ने को कहा। ‘कलमा’ इस्लाम में आस्था की एक अहम घोषणा मानी जाती है।

घटना के दौरान दोनों गार्ड (राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल होने के बावजूद राजकुमार मिश्रा किसी तरह खुद अस्पताल पहुंचे, जबकि सुब्रतो सेन को एक स्थानीय निवासी नायब शेख ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज पास के अस्पताल में जारी है।ेेेेेेेे

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की मंशा और आरोपी की मानसिक स्थिति को लेकर हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

--आईएएनएस

वीकेयू/पीएम

Share this story

Tags