Samachar Nama
×

मुंबई में बिना वैध वीजा रहने वाली युगांडा की दो महिलाएं पकड़ी गईं, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जारी

मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के वाकोला इलाके में पुलिस और एंटी-टेररिज्म सेल (एटीसी) की संयुक्त कार्रवाई में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। ये दोनों महिलाएं बिना वैध वीजा के काफी समय से भारत में रह रही थी। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान युगांडा की नागरिक नकायोंडो रोज (37) और केमिगिसा प्रोसकोविया (26) के रूप में हुई है। अब दोनों महिलाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। युगांडा के दूतावास से भी संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ये दोनों महिलाएं पिछले कुछ सालों से मुंबई के कालिना इलाके में रह रही थीं लेकिन इनके पास रहने के लिए वैध वीजा या जरूरी दस्तावेज नहीं थे। लंबे समय से यह जानकारी पुलिस के पास थी कि ये महिलाएं बिना कानूनी अनुमति भारत में रह रही हैं। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने खास तौर पर इन पर टारगेटेड रेड यानी छापेमारी करने की योजना बनाई।

छापेमारी के दौरान दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि तय वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी वे भारत में ही रह रही थीं। पुलिस ने इस मामले में विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है क्योंकि बिना वैध दस्तावेज किसी विदेशी का देश में रहना नियमों के खिलाफ है।

अब दोनों महिलाओं के खिलाफ डिपोर्टेशन यानी देश से बाहर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए संबंधित विभाग और युगांडा के दूतावास से संपर्क किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन सुनिश्चित किया जाएगा कि कानून के मुताबिक कार्रवाई पूरी हो और दोनों महिलाओं को जल्द से जल्द वापस भेजने की कोशिश की जा रही है।

--आईएएनएस

पीआईएम/पीएम

Share this story

Tags