Samachar Nama
×

मल्टीटैलेंटेड मुक्ति मोहन: अभिनय, नृत्य और होस्टिंग में बनाई अलग पहचान

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। देश की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और डांसर व कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। उनका जन्म 21 जून 1987 को नई दिल्ली में हुआ था।
मल्टीटैलेंटेड मुक्ति मोहन: अभिनय, नृत्य और होस्टिंग में बनाई अलग पहचान

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। देश की जानी-मानी प्लेबैक सिंगर नीति मोहन और डांसर व कोरियोग्राफर शक्ति मोहन की बहन मुक्ति मोहन एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं। उनका जन्म 21 जून 1987 को नई दिल्ली में हुआ था।

उनके पिता का नाम बृज मोहन शर्मा और उनकी माता का नाम कुसुम मोहन हैं। उनके पिता एक सरकारी अधिकारी थे और माता एक गृहिणी हैं। मुक्ति चार बहनों में से एक हैं। नीति मोहन और शक्ति मोहन के अलावा उनकी एक और बहन है, जिनका नाम कृति मोहन है।

मुक्ति मोहन ने कई फिल्मों, सीरियलों, वेब सीरीज और रियलिटी शो में अपनी एक्टिंग और हुनर का जादू बिखेरा है। उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत 2007 में विशाल भारद्वाज की शॉर्ट फिल्म 'ब्लड ब्रदर्स' से की। इसके बाद वह स्टार प्लस के एक डांस रियलिटी शो 'जरा नचके दिखा 2' में नजर आईं, जहां उनकी टीम विजेता रही और इस उपलब्धि ने उन्हीं काफी प्रसिद्धि दिलाई।

इसके बाद उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस का जादू' और 'दिल है हिंदुस्तानी 2' जैसे टीवी शो में भी काम किया है। वह 'झलक दिखला जा' और 'नच बलिए 7' जैसे डांस रियलिटी शोज और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7' में भी एक प्रतियोगी के तौर पर नजर आ चुकी हैं।

मुक्ति ने डांसर, कोरियोग्राफर और टेलीविजन होस्ट राघव जुयाल के साथ सिंगिंग रियलिटी शो 'दिल है हिंदुस्तानी 2' की मेजबानी की है। वेब सीरीज की बात करें तो उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज 'इनमेट्स' के अलावा 'लाइफ हिल गई', 'बटरफ्लाइज', 'ग्याराह ग्याराह', आदि में अभिनय किया है।

मुक्ति की फिल्मों की बात करें तो वह 'थार', 'अ वेडिंग स्टोरी', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'हेट स्टोरी', 'कांची: द अनब्रेकेबल', 'मुरां', 'दारुवू', और 'टॉपिवाला' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। मुक्ति अक्सर अपनी बहन शक्ति मोहन के साथ डांस वीडियो शेयर करती रहती है। इसके अलावा फैंस को उनकी कॉमेडी वीडियो भी काफी पसंद आती हैं।

मुक्ति थिएटर और परफॉर्मिंग आर्ट्स में भी काफी सक्रिय रहती हैं। उनका खुद का एक 'मुक्ति मंच' नाम का स्टूडियो है। इसके अलावा, कई बार मंच पर उनकी गायकी का टैलेंट भी देखने को मिला है। उन्होंने 5 दिसंबर 2023 को अभिनेता कुणाल ठाकुर के साथ शादी की।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags