Samachar Nama
×

मुख्यमंत्री योगी गोंडा में 516 करोड़ रुपए की लागत वाली 262 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

गोंडा, 6 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोंडा को 500 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर गोंडा में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आज मां बाराही देवी धाम की पावन धरा जनपद गोंडा में जनकल्याण और विकास को समर्पित 516 करोड़ रुपए की लागत वाली 262 परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागी बनूंगा।"

उन्होंने गोंडा वासियों को बधाई देते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "ये परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी, जनसुविधाओं का विस्तार करेंगी व गोंडा की प्रगति और समृद्धि के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएंगी।"

वहीं, गोंडा कि जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को गोंडा दौरा प्रस्तावित है। वे गोंडा के चकरौत ग्राम सभा में कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण करेंगे।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आज 21 जून तक चलने वाली प्रदर्शन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वे विभिन्न लाभार्थी योजनाओं के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि मुख्यमंत्री आज कुल 262 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान, उन्होंने अलग-अलग स्टॉल पर जाकर वहां मौजूद लोगों से बात की।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री योगी के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Share this story

Tags