Samachar Nama
×

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नोटिस खारिज, बिहार भाजपा ने बताया 'संविधान की जीत'

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की कोशिश को बिहार भाजपा के नेताओं ने गलत बताया है। उन्होंने इस फैसले को संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप बताते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नोटिस खारिज, बिहार भाजपा ने बताया 'संविधान की जीत'

पटना, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की विपक्ष की कोशिश को बिहार भाजपा के नेताओं ने गलत बताया है। उन्होंने इस फैसले को संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप बताते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए।

बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग से जुड़े विपक्षी सांसदों के नोटिस को खारिज किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इस फैसले को संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप बताते हुए विपक्ष की मंशा पर सवाल उठाए।

रामकृपाल यादव ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और इसे किसी के कहने मात्र से हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त या सुप्रीम कोर्ट के जज को हटाने की एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। सिर्फ इसलिए कि विपक्ष के हित पूरे नहीं हो रहे, वे अपने पक्ष में निर्णय चाहते हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है।” उन्होंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप न करने और अपील खारिज किए जाने को भी सही कदम बताया।

मंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह संवैधानिक संस्थाओं पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में संस्थाओं की गरिमा बनाए रखना जरूरी है और इस तरह की मांगें राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित लगती हैं।

इस दौरान पटना में ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अपने वादों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और देशहित में बड़े फैसले ले रहे हैं। समान नागरिक संहिता और महिलाओं के लिए आरक्षण जैसे मुद्दों पर सरकार की प्रतिबद्धता को उन्होंने ऐतिहासिक बताया।

वहीं, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण को याद करते हुए कहा कि इससे भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत परमाणु शक्ति के रूप में उभरा।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख लगातार बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” और यूसीसी जैसे मुद्दे देश की एकता और विकास के लिए आवश्यक हैं।

--आईएएनएस

एसएके/पीएम

Share this story

Tags