Samachar Nama
×

एमपीएससी भर्ती 2026: वरिष्ठ बागवानी प्रदर्शक सहित 10 पदों पर निकली वैकेंसी, 12 जून तक करें आवेदन

आइजोल, 12 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीधी भर्ती परीक्षा के तहत बागवानी (हॉर्टिकल्चर) और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
एमपीएससी भर्ती 2026: वरिष्ठ बागवानी प्रदर्शक सहित 10 पदों पर निकली वैकेंसी, 12 जून तक करें आवेदन

आइजोल, 12 मई (आईएएनएस)। मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने सीधी भर्ती परीक्षा के तहत बागवानी (हॉर्टिकल्चर) और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में कुल 10 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।

मिजोरम पीसीएस ने जिन 10 पदों पर रिक्तियां जारी की हैं, उनमें वरिष्ठ बागवानी प्रदर्शक (सीनियर हॉर्टिकल्चर डेमोंस्ट्रेटर) के 5 और अधीनस्थ कृषि सेवा (सबऑर्डिनेट एग्रीकल्चर सर्विस), एसएएस-I के 5 पद शामिल हैं। दोनों ही पदों में 1-1 पोस्ट दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित है।

इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से वरिष्ठ बागवानी प्रदर्शक पद के लिए बीएससी (बागवानी) में और अधीनस्थ कृषि सेवा पद के लिए कृषि में कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास कंप्यूटर और मिजो भाषा में दक्षता होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, पर्सनल इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स के स्तर 7 के अनुसार प्रतिमाह होगी।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें।

मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। रजिस्ट्रेशन फीस (यदि लागू हो) का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि संबंधित पदों के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags