Samachar Nama
×

एमपीएससी भर्ती 2026: असिस्टेंट ग्रेड के 41 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, इस दिन तक करें आवेदन

शिलांग, 11 मई (आईएएनएस)। सिविल सेवक बनना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो आपके लिए मिजोरम लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने समूह ‘बी’ (गैर-राजपत्रित) क्लास में सीमित विभागीय परीक्षा के तहत असिस्टेंट ग्रेड के अलग-अलग कुल 41 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमपीएससी की ओर से जारी पदों में राज्य चुनाव आयोग (स्टाफ इलेक्शन कमीशन) के 1 और डीपी और एआर (एसएसडब्ल्यू) के 40 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 5 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 4 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है।

यूडीसी ग्रेड में पद धारण करने वाले अधिकारी, जिनके पास ग्रेड में 5 वर्ष की नियमित सेवा है, जो नियमित आधार पर नियुक्ति के बाद प्रदान की गई हो, वे उम्मीदवारों ही एमपीएससी की ओर से जारी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मिजोरम राज्य चुनाव आयोग (समूह ‘बी’ पद) भर्ती नियम, 2025; मिजोरम मंत्रिस्तरीय सेवा नियम, 2021, मिजोरम मंत्रिस्तरीय सेवा (सीमित विभागीय परीक्षा) विनियम, 2023; और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी वेतन मैट्रिक्स में स्तर 7 के अनुसार होगी।

ऑनालइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मिजोरम पीसीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें। इसके बाद आवेदन पत्र के चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Share this story

Tags