Samachar Nama
×

एमपी एफएसएल में भर्ती का मौका, लेबोरेटरी असिस्टेंट समेत 126 पदों पर वैकेंसी ओपन

भोपाल, 30 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस में शामिल होने की इच्छा रखने वाले जो युवा तैयारी के साथ भर्ती की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए मध्य प्रदेश गृह (पुलिस) विभाग के अधीन फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) ने लेबोरेटरी असिस्टेंट समेत विभिन्न 126 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एमपी, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म तय समय सीमा के अंदर जमा कर सकते हैं।

एमपी एफएसएल ने जिन 126 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें लेबोरेटरी टेक्नीशियन के 35, लेबोरेटरी असिस्टेंट के 33 और लेबोरेटरी अटेंडेंट के 58 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड, संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार 10वीं, 12वीं के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 18,000 से 91,300 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर उसे सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags