तांत्रिक के चक्कर में मां ने दी अपनी ही 5 साल के मासूम की बलि, घर में दफनाया शव

गोवा में एक मासूम की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या के बाद लड़की को जमीन में दफना दिया गया। बताया जा रहा है कि दंपत्ति ने यह काम एक तांत्रिक की सलाह पर किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दंपति को अपने पड़ोसी की पांच वर्षीय बच्ची की हत्या कर शव को अपने घर के पीछे दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारी के अनुसार, आरोपी बाबासाहेब अलार (52) और उसकी पत्नी पूजा (45) से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि एक तांत्रिक ने उसे समस्याओं को खत्म करने के लिए एक बच्चे की बलि देने की सलाह दी थी। पुलिस उपाधीक्षक (पोंडा) शिवराम वैगांकर ने संवाददाताओं को बताया कि लड़की के माता-पिता ने बुधवार से उसके लापता होने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि लड़की आरोपी के घर में घुसी थी, लेकिन वापस बाहर नहीं आई।
इसके बाद जब पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पहले पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान पति-पत्नी दोनों ने तांत्रिक के बारे में जानकारी दी। उन दोनों के कोई संतान नहीं थी। इस वजह से, दम्पति ने एक ऐसे व्यक्ति की सलाह ली जो काला जादू करता था। उसने तांत्रिक के कहने पर लड़की की हत्या की थी, जिसका अपराध उसने पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया है।
अधिकारी के अनुसार, दम्पति का मानना था कि बच्चे की बलि देने से उनकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसने शव को अपने घर के परिसर में ही दफना दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या और सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया है।