Samachar Nama
×

मोहित सूरी के मुरीद हुए महेश भट्ट, भांजे के लिए लिखा खास नोट

मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मनोरंजन जगत में चुनिंदा परिवार दशकों से सिनेमा पर राज कर रहे हैं। इन परिवारों का दबदबा फिल्म निर्माण, निर्देशन और संगीत समेत कई जगह तक फैला हुआ है। इन्हीं में शामिल है भट्ट परिवार। मशहूर निर्देशक मोहित सूरी इस परिवार से खास ताल्लुक रखते हैं।

अपनी भावुक प्रेम कहानियों और जबरदस्त संगीत के लिए मशहूर निर्देशक मोहित सूरी महेश भट्ट के भांजे हैं।

दरअसल, हाल ही में मोहित ने पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में शिरकत की थी, जहां उन्होंने अपनी कई विषयों पर चर्चा की थी। बातचीत में हंसी-मजाक के साथ-साथ कई भावुक पल भी आए थे। इस पूरे पॉडकास्ट को महेश भट्ट ने सुना और वे बहुत प्रभावित भी हुए। इसके बाद उन्होंने मोहित के लिए खास नोट लिखा, जिसे पूजा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट किया। महेश भट्ट ने लिखा, "मोहित बेटे...पूजा के साथ तुम्हारी पूरी बातचीत सुनकर मेरा गला भर आया। इस बातचीत में हंसी, मस्ती और खास चमक भी थी लेकिन इसके पीछे एक शांत दर्द भी था, यादें भी थीं और वो संघर्ष भी था, जिसका पूरा भार शायद सिर्फ मैंने ही महसूस किया है।"

उन्होंने लिखा, "कुछ चीजें दिल देख लेता है, चाहे वह देखना न चाहे और सुन भी लेता है, चाहे वह सुनना न चाहे। अब तुम अपने आप में खड़े हो। यही मेरे दिल को सबसे ज्यादा छूता है। बिना किसी शोर-शराबे के तुम्हें ऊंचाई पर खास गरिमा के साथ देखना मेरे लिए गर्व का पल है।"

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि तुम्हारी यात्रा याद दिलाती है कि हम किसी कहानी के केंद्र में नहीं बल्कि जिंदगी ही कहानी है। हम बस उस बड़े गीत में नोट्स भरते हैं। उन्होंने लिखा, "मैंने अपना गीत तब गाया जब सूरज मेरे ऊपर था। अब वह तुम्हारे ऊपर चमक रहा है। इसे गाओ, वैसे ही जैसे तुम हो। क्योंकि सूरज अस्त होता है लेकिन उससे पहले उसने अपनी रोशनी तुम्हारे जरिए दूसरों तक पहुंचा दी। इसी तरह जिंदगी चलती रहती है। बहुत प्रभावित हुआ।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story

Tags