Samachar Nama
×

मोदी सरकार के 12 वर्ष से अधिक पूरे होने पर अजमेर शरीफ दरगाह में पेश की गई चादर

अजमेर, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष से अधिक होने के अवसर पर राजस्थान के अजमेर स्थित अजमेर शरीफ दरगाह में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चादर पेश कर देश की उन्नति, शांति, भाईचारे और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए दुआ की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोदी सरकार के 12 वर्ष से अधिक पूरे होने पर अजमेर शरीफ दरगाह में पेश की गई चादर

अजमेर, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को 12 वर्ष से अधिक होने के अवसर पर राजस्थान के अजमेर स्थित अजमेर शरीफ दरगाह में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चादर पेश कर देश की उन्नति, शांति, भाईचारे और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु के लिए दुआ की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दरगाह में चादर पेश की गई। गद्दीनशीन सैयद अफशान अहमद चिश्ती की मौजूदगी में यह धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें देश और प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे तथा समृद्धि के लिए विशेष दुआएं की गईं।

मेवाती ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में प्रदेशभर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान के विभिन्न जिलों में स्थित दरगाहों और सूफी संतों की मजारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी आयु और देश की प्रगति के लिए चादर पेश कर दुआएं मांगी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। वर्ष 2014 की तुलना में आज अल्पसंख्यक समाज सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्तर पर आगे बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है।

मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" का मंत्र केवल नारा नहीं बल्कि सरकार की कार्यशैली का आधार है। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकारें, सभी इसी भावना के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी राजस्थान में सभी समुदायों को साथ लेकर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को गरीबों और वंचित वर्गों का हितैषी बताते हुए कहा कि वे गरीब परिवारों की आवश्यकताओं और समस्याओं को समझते हैं। यही कारण है कि आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिस व्यक्ति को जिस योजना की आवश्यकता है, उसे उसका लाभ अवश्य मिले।

मेवाती ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उनकी पहचान एक प्रभावशाली नेता के रूप में स्थापित हुई है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

कार्यक्रम में उपस्थित सूफी संवाद महाअभियान के राष्ट्रीय प्रभारी आबिद अली चौधरी ने भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 का कार्यकाल पूरा करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल से रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

आबिद अली चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 12 साल से ज्यादा कार्यकाल पूरा नहीं किया, बल्कि इन वर्षों में देश को विकास और प्रगति की नई दिशा देने का काम किया है। उनके अनुसार इन वर्षों में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने इसे देश के लिए सौभाग्य की बात बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के आह्वान पर देशभर के विभिन्न राज्यों में स्थित दरगाहों, मदरसों और धार्मिक संस्थानों में प्रधानमंत्री की लंबी आयु तथा देश की उन्नति के लिए विशेष दुआओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में अजमेर शरीफ दरगाह में भी चादर और फूल पेश कर देश में शांति, सौहार्द और विकास की कामना की गई।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Share this story

Tags