Samachar Nama
×

मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार

लखनऊ, 15 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने 20 लाख की हेरोइन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना कटरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 110.08 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को चोरवाबारी से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान जय प्रकाश मौर्य के रूप में हुई है।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की, जहां लोहदी रोड, चोरवाबारी के पास से मोटर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त जय प्रकाश मौर्या को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 110.08 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए है। वहीं, हेरोइन बिक्री की राशि 6,820 रुपए नगद और तीन मोबाइल भी बरामद करके जब्त की गई।

मामले को लेकर एसपी सिटी ने बताया कि जय प्रकाश मौर्या, निवासी चोरवाबारी थाना को कटरा जनपद मिर्जापुर के खिलाफ हेरोइन के धंधे में शामिल होने की सूचना मुखबिर से मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है। वहीं, पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।

बता दें कि रविवार को अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई करते हुए सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े मामले की जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 5.041 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इससे पहले, तीन नाबालिगों सहित छह आरोपियों को 30.045 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। जांच से पता चला है कि आरोपी दुबई स्थित एक तस्कर से जुड़े थे, जो सीमा पार से हेरोइन की खेप की आपूर्ति में मदद कर रहा था। एक अलग अभियान में, पुलिस ने एक अन्य आरोपी के कब्जे से 3.035 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिससे नेटवर्क की गतिविधियों और संबंधों के बारे में और अधिक जानकारी मिली।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags