Samachar Nama
×

Nature का चमत्कार! पौधों की धड़कन और सांस लेने की प्रक्रिया पहली बार कैमरे में हुई कैद 

Nature का चमत्कार! पौधों की धड़कन और सांस लेने की प्रक्रिया पहली बार कैमरे में हुई कैद 

क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर का पौधा भी आपकी तरह सांस लेता है? फर्क सिर्फ इतना है कि इसे नंगी आंखों से देखना नामुमकिन था। लेकिन वैज्ञानिकों ने यह कमाल कर दिखाया है, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। अमेरिका की इलिनोइस यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक जादुई कैमरा बनाया है, जिसने पौधों के सांस लेने की प्रक्रिया को लाइव रिकॉर्ड किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'स्टोमेटा इन साइट' नाम के इस डिवाइस की मदद से वैज्ञानिक पत्तियों पर मौजूद छोटे-छोटे छेदों (स्टोमेटा) के खुलने और बंद होने को देख पाए हैं, जो नंगी आंखों से दिखाई नहीं देते। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि जैसे ही पत्तियों पर रोशनी पड़ती है, छोटे छेद खुल जाते हैं और अंधेरा होते ही बंद हो जाते हैं। इसी तरह पौधे सांस लेते हैं।

यह खोज इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
रिसर्चर एंड्रयू लीकी का कहना है कि यह सिर्फ एक वीडियो नहीं है, बल्कि खेती का भविष्य है। अब हम यह स्टडी कर पाएंगे कि तापमान बढ़ने पर पौधे अपनी सांस को कैसे कंट्रोल करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह टेक्नोलॉजी ऐसे बीज बनाने में मदद करेगी जो कम पानी में भी अच्छी तरह उगेंगे।

यह स्टडी 'प्लांट फिजियोलॉजी' जर्नल में पब्लिश हुई है और इसे भविष्य की खेती के लिए 'गेम चेंजर' माना जा रहा है। फिलहाल, पौधों की रहस्यमयी दुनिया से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। इस वैज्ञानिक उपलब्धि का फायदा यह होगा कि अब हम ऐसी फसलें उगा पाएंगे जो कम पानी और बहुत ज़्यादा गर्मी में भी खराब नहीं होंगी।

Share this story

Tags