Samachar Nama
×

मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेलों में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की प्रगति स्पष्ट : चीनी राजकीय खेल प्राधिकरण

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेल समारोह में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के प्रदर्शन की समीक्षा हेतु सार महासभा पेइचिंग में आयोजित की गई।
मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेलों में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल की प्रगति स्पष्ट : चीनी राजकीय खेल प्राधिकरण

बीजिंग, 1 मार्च (आईएएनएस)। मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेल समारोह में चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के प्रदर्शन की समीक्षा हेतु सार महासभा पेइचिंग में आयोजित की गई।

इस अवसर पर चीनी राजकीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक काओ चीतान ने कहा कि चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है और उसकी समग्र प्रतिस्पर्धात्मक शक्ति में स्पष्ट वृद्धि देखी गई है। हालांकि, उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अंतरराष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में चीन अब भी अग्रणी देशों का पीछा करने वाली भूमिका में है और यह स्थिति मूल रूप से बदली नहीं है।

मिलान शीतकालीन ओलंपिक खेलों में चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 5 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर कुल 15 पदक अपने नाम किए, जो चीन के बाहर आयोजित शीतकालीन ओलंपिक खेलों के इतिहास में उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कुल 126 चीनी खिलाड़ियों ने 92 इवेंटों में भाग लिया। भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों और इवेंटों की संख्या, दोनों ही चीन के बाहर आयोजित शीतकालीन ओलंपिक के इतिहास में सर्वाधिक रहीं।

चीनी टीम ने 8 विभिन्न इवेंटों में पदक हासिल किए, जिससे आइस और स्नो इवेंटों के बीच संतुलित विकास का संकेत मिला। कई युवा खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भविष्य के लिए मजबूत संभावनाओं का परिचय दिया।

इसके साथ ही महानिदेशक काओ चीतान ने स्पष्ट किया कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा की व्यापक स्थिति को देखते हुए चीन के शीतकालीन खेलों की आधारभूत स्थिति में अभी भी सुधार की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण की अवधारणा और उपाय पूरी तरह प्रगतिशील नहीं हैं, जिन इवेंटों में बढ़त हासिल हुई है, उनकी संख्या सीमित है, प्रतिभा भंडार पर्याप्त नहीं है और बड़ी प्रतियोगिताओं के प्रबंधन स्तर में अभी और सुधार की गुंजाइश बनी हुई है।

काओ चीतान ने आगे कहा कि भविष्य में चीन खेल प्रबंधन प्रणाली तथा प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा व्यवस्था में गहन सुधार को आगे बढ़ाएगा। विविध मॉडल के माध्यम से प्रतिभा विकास की प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाएगा और अधिक इवेंटों में स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बल दिया कि राष्ट्रीय खेल क्षेत्र को दीर्घकालिक दृष्टि अपनाते हुए खेल शक्ति के निर्माण को तेज करना चाहिए। प्रतिस्पर्धात्मक खेलों की क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ सार्वजनिक जन व्यायाम सेवा व्यवस्था के सुधार पर भी समान रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा, ताकि खेल विकास का लाभ व्यापक समाज तक पहुंच सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

Share this story

Tags