Samachar Nama
×

ईए-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

ईए-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद
ईए-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुबारकबाद दी गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "ईद मुबारक!"

पीएम मोदी की ओर से 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह अवसर हमारे आस-पास एकता और खुशियां बढ़ाएगा। दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मिलाद-उन-नबी की बधाई। यह अवसर सभी के लिए शांति और समृद्धि लाए। मुझे उम्मीद है कि हमारे समाज में आपसी सद्भाव और दया की भावना और मजबूत होगी। ईद मुबारक!"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "ईद मिलाद-उन-नबी की हार्दिक बधाई! यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। शुभकामनाएं!"

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने सोशल मीडिया पर लिखा, "ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी के पवित्र अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हमारे समाज में एकता, सौहार्द और खुशहाली को और मजबूत करे। करुणा, दया और समाज के वंचितों के प्रति सेवा का भाव हमेशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।"

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "समस्त देशवासियों को ईद मिलाद-उन-नबी की दिली मुबारकबाद। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में अमन, भाईचारा और खुशहाली लेकर आए। समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी सौहार्द की भावना और मजबूत हो।"

भारतीय सेना की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया, "जनरल धीरज सेठ, सेना अध्यक्ष तथा भारतीय सेना के सभी पदों की ओर से समस्त देशवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की हार्दिक शुभकामनाएं। जनरल धीरज सेठ, सीओएएस और भारतीय सेना के सभी रैंक ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।"

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags