Samachar Nama
×

मिडिल ईस्ट रूट पर अकासा एयर की फ्लाइट अस्थायी रूप से रद्द, जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। अकासा एयर ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने या रद्द करने का फैसला किया है। सोमवार को एयरलाइन ने इसके बारे में एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
मिडिल ईस्ट रूट पर अकासा एयर की फ्लाइट अस्थायी रूप से रद्द, जानें ताजा अपडेट

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। अकासा एयर ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालात को देखते हुए अपनी कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रोकने या रद्द करने का फैसला किया है। सोमवार को एयरलाइन ने इसके बारे में एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।

मिडिल ईस्ट में चल रहे हालात की वजह से अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद आने-जाने वाली सभी अकासा एयर फ्लाइट्स 3 मार्च 2026 के लिए सस्पेंड कर दी गई हैं। एयरलाइन ने यह भी कहा कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, फ़्लाइट्स का स्टेटस अपडेट किया जाएगा।

7 मार्च 2026 तक इन शहरों के लिए या इन शहरों से की गई सभी बुकिंग के लिए यात्री या तो पूरा रिफंड ले सकते हैं या बिना किसी अतिरिक्त खर्च के अपनी यात्रा को रीशेड्यूल कर सकते हैं। अकासा एयर ने यात्रियों से रिक्वेस्ट की है कि वे एयरपोर्ट पर जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर लें।

अकासा एयर की टीम लगातार सुरक्षा और सेफ्टी की स्थिति पर नजर रख रही है। जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन्स को पहले से एडजस्ट किया जाएगा ताकि यात्रियों और क्रू मेंबर्स दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कंपनी ने यह भी भरोसा दिलाया है कि प्रभावित यात्रियों को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

कंपनी ने यह साफ किया कि उनका प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों और एयरलाइन क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी वजह से फ़्लाइट्स को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा, अकासा एयर ने 24x7 हेल्पलाइन भी उपलब्ध कराई है। यात्री +91 9606112131 पर किसी भी मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं।

अकासा एयर ने यात्रियों को धन्यवाद भी दिया कि वे इस समय समझदारी और धैर्य दिखा रहे हैं। साथ ही एयरलाइन ने कहा कि उनका अगला ट्रैवल अपडेट 2 मार्च, 2026 को शाम 6 बजे तक शेयर किया जाएगा। इस दौरान यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने फ्लाइट स्टेटस और एडवाइजरी लगातार चेक करते रहें।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story

Tags