Samachar Nama
×

मेरी इच्छा है कि मोदी सरकार लंबे समय तक देश का नेतृत्व करती रहे : विपुल शाह

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जब आईएएनएस ने उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर प्रतिक्रिया मांगी, तो विपुल शाह ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला। पिछले कुछ सालों में भारत की छवि पूरी दुनिया में बदली है और आज देश एक मजबूत ग्लोबल पावर के रूप में देखा जा रहा है।

आईएएनएस से बात करते हुए विपुल शाह ने आगे कहा, ''आज दुनिया भारत को पहले से बिल्कुल अलग नजर से देख रही है। देश ने कई क्षेत्रों में तेजी से विकास किया है और लोगों के अंदर भी नए भारत को लेकर आत्मविश्वास बढ़ा है। भारत में अब एक नए दौर की शुरुआत हुई है। देश लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में भारत दुनिया के सबसे ताकतवर देशों में शामिल हो सकता है।''

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि यह सरकार लंबे समय तक देश का नेतृत्व करती रहे और भारत को 2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य तक पहुंचाए।

अगर विपुल शाह के करियर की बात करें, तो उन्होंने अपने सफर की शुरुआत गुजराती थिएटर से की थी। उन्होंने कई गुजराती नाटकों का निर्देशन किया, जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे बॉलीवुड के सफल निर्देशकों और निर्माताओं में अपनी जगह बनाई। उनकी शुरुआती गुजराती फिल्म 'दरिया छोरू' थी, जिसने उन्हें पहचान दिलाई।

हिंदी सिनेमा में विपुल शाह ने फिल्म 'आखें' से निर्देशन की शुरुआत की। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल और परेश रावल जैसे बड़े कलाकार नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'नमस्ते लंदन' और 'सिंह इज किंग' जैसी कई सफल फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। निर्देशन के साथ-साथ विपुल शाह ने निर्माता के रूप में भी कई चर्चित फिल्मों पर काम किया। उन्होंने 'फोर्स', 'कमांडो', 'हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'द केरल स्टोरी' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया। इनमें से कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

विपुल शाह टीवी इंडस्ट्री में भी सक्रिय रहे हैं। उन्होंने मशहूर टीवी शो 'एक महल हो सपनों का' का निर्देशन किया, जो लंबे समय तक दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story

Tags