Samachar Nama
×

मेरा बच्चा नहीं है, अनुष्का के साथ मेरा नहीं आकाश भाटी का संबंध: तेजप्रताप यादव

पटना, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के मां बनने की खबर पर कहा कि यह बच्चा उनका नहीं है और अनुष्का के साथ उनका किसी भी तरह से कोई संबंध नहीं है। तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है और इसके लिए वे दिल्ली में पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी बेहतर जवाब दे सकते हैं, जिनका अनुष्का के साथ संबंध है।

सोशल मीडिया पर तेज प्रताप के साथ फोटो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव हाल ही में मां बन गई हैं। कुछ खबरों में दावा किया गया कि तेज प्रताप एक पुत्री के पिता बन गए हैं, लेकिन तेज प्रताप ने इस खबर को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं है।

तेज प्रताप यादव ने 5 लोगों को ‘जयचंद’ बताते हुए दावा किया कि उन्हें बर्बाद करने और फंसाने के लिए यह साजिश रची जा रही है।

आईएएनएस से बातचीत में तेज प्रताप यादव ने कहा कि आकाश भाटी अनुष्का से जुड़े हैं, तो वे इसका जवाब दे सकते हैं, लेकिन मैं नहीं। मैं इस बात को पूरी तरह खारिज करता हूं। यह मुझे फंसाने की बेबुनियाद साजिश है। मैंने पहले ही जयचंदों के नाम लिए हैं। मुकेश रौशन द्वारा षड्यंत्र रचकर मुझे फंसाया जा रहा है। यह बहुत घिनौना काम है।

उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ जो साजिश रची जा रही है, मैं इस मामले में गृह मंत्री से मिलूंगा और कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाऊंगा। मेरे पास सिर्फ पांच जयचंद नहीं हैं, बल्कि जयचंदों की एक हजार की लिस्ट है।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम सच्चे हैं, इसलिए हमें परेशान किया जा रहा है। लेकिन आखिरकार सच्चाई की ही जीत होगी।

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजप्रताप यादव ने कहा कि आकाश भाटी कौन है, जिसके साथ अनुष्का का संबंध है? मुझे बस झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है। मेरा उससे कोई संबंध नहीं है। जिसका संबंध है, वही इस पूरे मामले को जाने। अनुष्का यादव को बताना चाहिए कि उनके फ्लैट पर आकाश भाटी क्यों जाते थे।

उन्होंने कहा कि दही-चूड़ा का कार्यक्रम हुआ, मेरे पिताजी आए, तो जयचंदों को रास नहीं आ रहा। अभी हम एक और कार्यक्रम करने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही साजिश रची जा रही है। मुझे बदनाम किया जा रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से भी मिलूंगा और उन्हें बताऊंगा कि कैसे हमें बदनाम किया जा रहा है।

तेज प्रताप ने कहा कि दिन-रात मुझे परेशान किया जा रहा है। मैं क्या करूं, फांसी लगा लूं क्या? मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया गया है। मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं। यह साजिश रची जा रही है। उसे पकड़ा जाए। मेरे और अनुष्का के बीच कोई संबंध नहीं है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

Share this story

Tags