Samachar Nama
×

मेघालय : केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने शिलांग में रोडोडेंड्रोन ट्रैक में हिस्सा लिया

शिलांग, 30 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय दौरे पर शिलांग पहुंचे। यहां उन्होंने शनिवार को शिलांग में मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के बीच, माई भारत के उत्साही स्वयंसेवकों के साथ एक रोडोडेंड्रोन ट्रैक में हिस्सा लिया।

ट्रैक के दौरान खेल मंत्री युवाओं के साथ बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने युवाओं के बीच फिटनेस, रोमांच, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति के साथ गहरे जुड़ाव के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने माई भारत के स्वयंसेवकों की ऊर्जा और समर्पण की सराहना की, और युवाओं को ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जो शारीरिक तंदुरुस्ती और पर्यावरण संरक्षण, दोनों को बढ़ावा देती हैं।

बता दें कि मेघालय के लुभावने नजारों और रोडोडेंड्रोन के रंग-बिरंगे रास्तों से गुजरता यह ट्रैक, सामूहिक भागीदारी और साझा अनुभवों के माध्यम से 'युवा जुड़ाव,' फिटनेस और राष्ट्र निर्माण की भावना को दर्शाता है।

मनसुख मांडविया अवसंरचना विकास और राज्य में केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा से संबंधित कार्यक्रमों की श्रृंखला में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान युवा मामलों के विभाग की ओर से आयोजित चिंतन शिविर में भी भाग लेंगे। 30 मई को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा के साथ शिलांग में एकीकृत बहुउद्देशीय इनडोर खेल परिसर का भी उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि 132.9 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से विकसित किया जा रहा एकीकृत बहुउद्देशीय इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एक आधुनिक बहु-कार्यात्मक खेल सुविधा के रूप में डिजाइन किया गया है, जो अन्य इनडोर खेल आयोजनों के अलावा बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल जैसे खेलों की मेजबानी करने में सक्षम है।

केंद्रीय मंत्री 39वें राष्ट्रीय खेल 2026 से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मेघालय के अधिकारियों और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों की ओर से प्रस्तुतियां और चर्चाएं शामिल होंगी। केंद्रीय मंत्री 31 मई को पूर्वोत्तर संपर्क सेतु पहल के तहत मेघालय के री-भोई जिले में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन और प्रगति की समीक्षा भी करेंगे।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags