डेटिंग एप पर मुलाकात, लव स्टोरी बदली खूनी साजिश में, फिर कुत्ता बना विवाद… उलझी है पूरी कहानी
नोएडा के सेक्टर-27 स्थित ओयो होटल में इंजीनियर सुसाइड मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। पुलिस ने मृतक इंजीनियर की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। वह मथुरा की रहने वाली हैं और नोएडा में बीबीए की छात्रा हैं। दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। 10 अप्रैल को इंजीनियर ने होटल के कमरे में फांसी लगा ली थी। उस समय उनकी गर्लफ्रेंड और पालतू कुत्ता भी वहां मौजूद थे। पुलिस लड़की से पूछताछ कर रही है।
मृतक इंजीनियर उमेश हाथरस का रहने वाला था। वह विवाहित था लेकिन उसकी पत्नी तलाक की प्रक्रिया में थी। पुलिस को दिए शिकायत पत्र में मृतक के भाई ने कहा कि उसकी प्रेमिका व एक अन्य व्यक्ति उसके भाई को आर्थिक व मानसिक रूप से परेशान करते थे। उमेश और उसकी प्रेमिका दो साल से साथ रह रहे थे। दोनों कुत्ते का इलाज कराने नोएडा आए थे। इसी बीच दोनों के बीच विवाद हो गया।
पालतू कुत्ते के साथ होटल पहुंचे
उमेश की गर्लफ्रेंड का नाम इरम है। वह मथुरा में रहती है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उनकी मुलाकात दो साल पहले एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। उनकी बातचीत शुरू हुई और दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। 10 अप्रैल को वे दोनों अपने पालतू कुत्ते का इलाज कराने नोएडा आए थे। उन्होंने सेक्टर-27 स्थित वेशन ओयो होटल में कमरा बुक कराया था। दोनो ने साथ मिलकर खाना खाया।
30 लाख रुपए लूट लिए गए
कुत्ते के इलाज को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। उसके बाद इरम शौचालय चली गयी। जब वह वापस आई तो उमेश फंदे पर लटका हुआ था। इधर, उमेश के भाई ने पुलिस को बताया कि इरम और संतोष उसके भाई को ब्लैकमेल करते थे। उन्होंने अपने भाई से अलग-अलग समय पर 30 लाख रुपये लिये थे। जब उमेश उससे पैसे मांगता था तो वह मानसिक रूप से परेशान हो जाता था।
उमेश भी करता था डॉगी से प्यार
भाई का कहना है कि उमेश को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने यह बात किसी को नहीं बताई। उन्होंने बताया कि उमेश घर से ही काम करता था। इरम उससे मिलने होटल में आती थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि उमेश को कुत्तों का भी शौक था। ऐसे में उसके इलाज को लेकर कोई विवाद नहीं हो सकता। पुलिस उसके मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दूसरा आरोपी संतोष मृतक उमेश का दोस्त था। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।