Samachar Nama
×

केतन के पिता ने मेरठ मर्डर केस में कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, उज्ज्वल निकम की नियुक्ति पर सीएम का जताया आभार

केतन के पिता ने मेरठ मर्डर केस में कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, उज्ज्वल निकम की नियुक्ति पर सीएम का जताया आभार
केतन के पिता ने मेरठ मर्डर केस में कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, उज्ज्वल निकम की नियुक्ति पर सीएम का जताया आभार

पुणे, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में उसके पिता विशाल अग्रवाल ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने ज्यूडिशियरी, पुलिस और राज्य सरकार पर भरोसा जताया। इसी के साथ उन्होंने उज्ज्वल निकम को स्पेशल प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट करने और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया और आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की।

विशाल अग्रवाल ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि उज्ज्वल निकम का जो अभी डांगराली गांव का फैसला आया है, उससे मुझे पूरा उम्मीद है कि जिस तरह उस लड़के को फांसी की सजा हुई है, जो भी सबूतों के प्रभाव थे, जिसकी वजह से उसको फांसी की सजा हुई है, इससे उस लड़की के घरवालों को इंसाफ मिला। ऐसे फैसले से लोगों का वापस न्याय व्यवस्था पर विश्वास बैठता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जैसे मेरठ न्यायाधीश ने इन दोनों मामलों में उन दोनों लड़कियों और उनके प्रेमियों को फांसी की सजा दिलाई है, इससे समाज में एक नया दौर आएगा। वैसे उन बेचारे दो लड़कों, जिनकी कोई गलती भी नहीं थी, उनका इतनी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। उनके घरवालों का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई तो कोई कर नहीं सकता, लेकिन उनको इंसाफ के लिए जो न्यायमूर्ति मेरठ और वहां के पुलिस, आयुक्तालय, पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने किया है, इन सबकी मेहनत से जो उन सब कातिलों को फांसी की सजा हुई है। इस फैसले से पूरे समाज में एक नया दौर होगा।

लोगों को डर लगेगा किसी का कत्ल करने से और शायद कुछ जो बच्चे बेकसूर होते हैं, लड़का हो या लड़की, जो किसी और के गुस्से से या उनकी जो सोच है, उनसे मर जाते हैं या कोई मर्डर कर देता है, तो उन पर लगाम लगेगी। उन्हें डर लगेगा कि अभी किसी का कत्ल करना इतना आसान नहीं है।

जज ने जो इंसाफ किया है, जो फांसी की सजा दी है, वह बहुत ही सराहनीय है। मुझे पूरा उम्मीद है कि मुझे भी मेरे बेटे केतन के कत्ल में सिया और चेतन चौधरी को फांसी की सजा होगी। इस बात पर मुझे पूरा भरोसा है और न्यायमूर्ति से मैं यह निवेदन करूंगा कि वह जल्द से जल्द इस केस को चला कर और मुझे इंसाफ दे।

जब मेरे बेटे का 18 जून 2026 को कत्ल हुआ, उसके बाद से ही मुझे ग्रामीण पुलिस आयुक्तालय ने बहुत सपोर्ट किया। हमेशा जो भी इंसाफ के लिए लड़ने के लिए जितनी जरूरत थी, उससे अच्छा उन्होंने पूरी जांच की। जांच के लिए मैं मुख्यमंत्री जी से निवेदन करके आया था कि इस केस में मुझे स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, सिरुजुअल निकमजी की अपॉइंटमेंट और फास्ट ट्रैक दी जाएं।

मैंने उनसे अनुमति और ऑर्डर के लिए विनती की। उन्होंने तुरंत मेरी दोनों मांगों को स्वीकार किया और फिर अभी उसमें चारशीट भी दाखिल हो गई। मैं 2 दिन पहले फिर से मुख्यमंत्री जी से निवेदन लेके मिला था। उन्होंने मेरा निवेदन स्वीकार कर मुझे भरोसा दिलाया कि 2 दिनों के अंदर ऑर्डर्स हो जाएंगे।

मैं मुख्यमंत्री जी का हाथ जोड़के शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने उनके कहेनुसार 2 दिन के अंदर उज्ज्वल निकम (स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर) की नियुक्ति कर दी और अभी फास्ट ट्रैक में भी यह केस चलाने का मुझे आश्वासन दिया है। मैं मुख्यमंत्री जी से दिल से उनका शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने मेरे बच्चे के लिए जो आगे बढ़कर मेरी सहायता की है, मैं उनके ये उपकार कभी भूल नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि मैं उज्ज्वल निगम जी से भी यही उम्मीद रखता हूं। मुझे उम्मीद है और यकीन है कि निकम जी इस केस को बहुत अच्छे से लड़ेंगे और सिया और चेतन को फांसी की सजा दिलाएंगे।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Share this story

Tags