Samachar Nama
×

मेदवेदेव ने जंग चाहने वाले यूरोपीय देशों को बताया 'मूर्ख',दी चेतावनी

मास्को, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रूस के सुरक्षा परिषद उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन में किसी भी यूरोपीय या नाटो सैन्य टुकड़ी की तैनाती मास्को के लिए अस्वीकार्य है, और उन्होंने इस बयान के साथ यूक्रेन की महत्वपूर्ण संरचना पर ओरेशनिक मिसाइल हमले का एक वीडियो साझा किया।

मेदवेदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अंग्रेजी में लिखा, "सत्तारूढ़ मूर्ख यूरोपीय देश यूरोप में जंग चाहते हैं। यह हजार बार कहा जा चुका है: रूस यूक्रेन में किसी भी यूरोपीय या नाटो सैनिक को मंजूर नहीं करेगा।" उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर निशाना साधते हुए इसे "बकवास" करार दिया और इसके साथ सीधी चेतावनी देते हुए ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल दागे जाने का वीडियो अटैच करते हुए कहा, "ठीक है, तो फिर चलो। तुम्हें यही मिलेगा।"

बयान की टाइमिंग अहम है। टिप्पणी ऐसे समय में सामने आई है जब फ्रांस और ब्रिटेन ने शांति समझौते के बाद यूक्रेन में शांति सैनिक तैनात करने की प्रतिबद्धता जताई है, जिसे रूस "वैध लक्ष्य" मानता है।

रूसी अधिकारियों ने पहले ही यूरोप की प्रस्तावित सुरक्षा गारंटी को खारिज कर दिया है, जिसमें नाटो देशों की भागीदारी वाली कोई भी टुकड़ी शामिल नहीं होगी, लेकिन रूस इसे किसी भी नाटो सदस्य देश की तैनाती के रूप में देखता है।

मेदवेदेव ने पहले भी ब्रिटेन की सैन्य तैनाती को रूस के खिलाफ युद्ध की घोषणा बताया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, यह स्थिति तनाव बढ़ा रही है, जहां पश्चिमी देश यूक्रेन की रक्षा के लिए सैन्य सहायता बढ़ा रहे हैं, जबकि रूस इसे युद्ध में भागीदारी मानता है।

शुक्रवार को ही रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से एक वीडियो क्लिप साझा की गई थी। इसमें दावा किया था कि गुरुवार-शुक्रवार की रात उन्होंने यूक्रेन पर ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइलें दागी थीं। रूस के मुताबिक ये राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर किए गए हमले का जवाब था। इंटरमीडिएट-रेंज ओरेशनिक एक ऐसी मिसाइल है जिसके बारे में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया था कि इसे इंटरसेप्ट करना नामुमकिन है क्योंकि इसकी कथित वेलोसिटी आवाज की स्पीड से 10 गुना अधिक है।

--आईएएनएस

केआर/

Share this story

Tags