Samachar Nama
×

मेकॉन लिमिटेड में इंजीनियर समेत 159 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

मेकॉन लिमिटेड में इंजीनियर समेत 159 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

रांची, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेटालर्जिकल एंड इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स (इंडिया) लिमिटेड में नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। मेकॉन लिमिटेड ने अनुभवी पेशेवर की पूर्णकालिक निश्चित अवधि (एफटीएफटी) के आधार पर अनुबंध पर नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके कुल 159 पदों पर रिक्तियों की घोषणा की है।

मेकॉन लिमिटेड की ओर से जारी 159 रिक्तियों में अतिरिक्त इंजीनियर (सिविल) के 2, अतिरिक्त इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) के 2, अतिरिक्त इंजीनियर (मैकेनिकल) का 1, अतिरिक्त इंजीनियर (प्लानिंग) के 2, इंजीनियर (सेफ्टी) का 1, अतिरिक्त इंजीनियर (क्वालिटी) के 3, डिप्टी इंजीनियर (स्ट्रक्चरल) के 2, डिप्टी इंजीनियर (रिफ्रैक्टरी) के 2, डिप्टी इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 5, डिप्टी इंजीनियर (इंस्ट्रूमेंटेशन) के 2, डिप्टी इंजीनियर (प्लानिंग) के 4, डिप्टी इंजीनियर (क्वालिटी) का 1, असिस्टेंट इंजीनियर (सेफ्टी) के 3, डिप्टी/असिस्टेंट इंजीनियर (मिनरल प्रोसेसिंग) का 1, डिप्टी इंजीनियर (माइनिंग) का 1, असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल) के 24, अतिरिक्त इंजीनियर (सिविल और स्ट्रक्चरल) के 2, डिप्टी इंजीनियर (सिविल और स्ट्रक्चरल) के 9, अतिरिक्त इंजीनियर (सिविल और स्ट्रक्चरल) के 21, असिस्टेंट इंजीनियर (आई एंड पीसी) के 2, जूनियर इंजीनियर (एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग) का 1, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 14, जूनियर/असिस्टेंट/डिप्टी इंजीनियर (सेफ्टी) का 1, डिप्टी इंजीनियर (मैकेनिकल) के 8, डिप्टी इंजीनियर (सिविल) के 13, डिप्टी इंजीनियर (सेफ्टी) के 2, डिप्टी एग्जीक्यूटिव (कॉन्ट्रैक्ट्स) के 18, डिप्टी इंजीनियर (प्रोजेक्ट्स) के 3, डिप्टी इंजीनियर (एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग) के 5, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल और स्ट्रक्चरल) का 3 और डिप्टी इंजीनियर (आई एंड पीसी) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक तय की गई है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार मेकॉन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के अनुसार संबंधित विषय में पूर्णकालिक 4 वर्षीय रेगुलर बीई/बीटेक, ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित 1 से 16 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

आवेदकों की अधिकतम आयु सभी पोस्ट के लिए 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 25 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 41,190 से 78,390 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)/ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/पूर्व-सैनिक और आंतरिक उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए मेकॉन लिमिटेड की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story