Samachar Nama
×

मौसमी चटर्जी ने पति जयंत को खास अंदाज में दी सालगिरह की बधाई

मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अक्सर सुनने को मिलता है कि अभिनेत्रियों की शादी हो जाने से उनका करियर लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने इस धारणा को पूरी तरह से गलत साबित किया था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंत से शादी करने के बाद फिल्मों में करियर बनाया था।

दोनों शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर मौसमी चटर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पति जयंत के साथ शादी की तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, "पचास साल से भी ज्यादा साथ और भी बढ़ता जा रहा है। आज ही के दिन जब मैंने शादी की थी, यह एक खूबसूरत पल कैमरे में कैद हुआ था। इसे आप सभी के साथ शेयर कर रही हूं।"

महज 15 साल की उम्र में शादी करने के बाद अभिनेत्री 17 साल की उम्र में मां बन गई थीं। हालांकि, अभिनेत्री शादी को लेकर अक्सर जिक्र करती रहती हैं। लेहरें टीवी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी शादी इसलिए जल्दी हो गई थी क्योंकि उनकी बड़ी बुआ की आखिरी इच्छा थी कि वे मेरी शादी होते देखना चाहती थीं, जिसके बाद मेरे ससुरजी ने सुझाव दिया कि शादी हो जानी चाहिए।

हालांकि, अभिनेत्री बंगाली फिल्म 'बालिका वधू' से बाल कलाकार के रूप में काम कर चुकी थीं। इस फिल्म को तरुण मजूमदार ने बनाया था। इसके बाद मौसमी के पास कई फिल्मों के ऑफर आए लेकिन वह पढ़ना चाहती थीं।

शादी के बाद मौसमी ने साल 1972 में शक्ति सामंत के द्वारा निर्देशित फिल्म 'अनुराग' से हिंदी डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने एक अंधी लड़की का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्मों में काम किया था।

गाना 'महंगाई मार गई' के दौरान अभिनेत्री पांच महीने की प्रेग्नेंट थी। मौसमी अपने करियर से ज्यादा अपने परिवार को महत्व देती थीं, वह ब्रेक लेकर फिल्में किया करती थीं। मौसमी की जयंत कुमार से दो बेटियां थीं, जिनकी परवरिश को वह पूरा समय देती रहीं।

--आईएएनएस

एनएस/पीयूष

Share this story

Tags