Samachar Nama
×

मातृ शक्ति अब सिर्फ घरों में काम नहीं बल्कि अपने भाग्य का फैसला भी करेंगी : साक्षी महाराज

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज और भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना ने महिला आरक्षण विधेयक और राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
मातृ शक्ति अब सिर्फ घरों में काम नहीं बल्कि अपने भाग्य का फैसला भी करेंगी : साक्षी महाराज

लखनऊ, 15 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा सांसद साक्षी महाराज और भाजपा की राज्यसभा सांसद दर्शना ने महिला आरक्षण विधेयक और राहुल गांधी द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद के विशेष सत्र के संबंध में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री मोदी एक महान व्यक्तित्व हैं, वे एक असाधारण नेता हैं। वे शुरू से ही महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं। जब हम नए संसद भवन में दाखिल हुए तो प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराया था। इससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि प्रधानमंत्री मोदी नारी शक्ति का सम्मान करते हैं और उन्हें न्याय दिलाना चाहते हैं। हमारी सरकार का मानना है कि मातृ शक्ति सिर्फ घरों में काम नहीं करेंगी बल्कि अपने भाग्य का निर्णय भी स्वयं करेंगी और अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगी। इसी को लेकर विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में सभी दलों को नारी के सम्मान में इस बिल का समर्थन करना चाहिए।"

वहीं, पश्चिम बंगाल में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की चुनावी रैली के संबंध में उन्होंने कहा, "जब राहुल गांधी रैली करते हैं तो भारतीय जनता पार्टी को ही लाभ होता है। पश्चिम बंगाल की जनता ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा पर विश्वास किया है।"

वहीं, भाजपा के राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। महिलाएं देश की आधी आबादी हैं, फिर भी वर्तमान में लोकसभा और विधानसभाओं में उनका प्रतिनिधित्व केवल 14-15 प्रतिशत है। जब 33 प्रतिशत आरक्षण लागू होगा, तो समाज में निश्चित रूप से एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। यह विधेयक सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि देश की राजनीति, समाज व अर्थव्यवस्था के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।"

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story

Tags