Samachar Nama
×

मथुरा में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

मथुरा, 25 मई (आईएएनएस)। मथुरा के जैत थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से हुई गोलीबारी में तीन पशु तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से भारी मात्रा में नकदी और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जैत थाने की पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना पशु चोरों के एक गिरोह से हो गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 1.40 लाख नकद, तीन तमंचे और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है।

जैत पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में घायल तीनों बदमाशों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसके पहले 20 मई को गोविंदनगर थाना पुलिस ने लैंड गैंग के सदस्य को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई थी। घायल का अस्पताल में उपचार कराया गया। आरोपी पर विभिन्न थानों में आठ केस दर्ज हैं। आरोपी ने सोमवार देर रात साथियों के साथ गोविंदनगर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। गोविंदनगर के कटरा निवासी केशवदेव ने पुलिस को बताया था कि रात में वह अपने दोस्त अमित के साथ कार से घर जा रहे थे। इसी दौरान अस्सी फुटा सड़क पर आइसक्रीम फैक्ट्री के निकट बाइक सवारों ने उनकी कार को रुकवा लिया और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग की।

--आईएएनएस

ओपी/पीएम

Share this story

Tags