एक से शादी, दो अलग अलग मर्दों से प्रेम! प्यार धोखा और मर्डर की कहानी जानकर उड़ जाएंगे होश

राजस्थान में सोनम और राजा रघुवंशी की एक ऐसी ही मर्डर मिस्ट्री सामने आई है, जिसे एक बच्चे ने सुलझाया। मां ने पिता की हत्या की और 9 साल के बच्चे ने गवाही दी, जिसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना 7 जून की रात को राजस्थान के अलवर के खेरली इलाके में हुई थी। इस हत्या की गुत्थी इतनी उलझी हुई थी कि पुलिस को इसे सुलझाने के लिए करीब 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालने पड़े। इस अजब प्रेम कहानी को सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
अनीता राज और इंद्रमोहन की शादी
सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है। अनीता राज ने 2010 में भुसावर थाना क्षेत्र के एक गांव में हिंदू रीति-रिवाज से एक पढ़े-लिखे व्यक्ति इंद्रमोहन जाटव से शादी की। सब कुछ ठीक रहा और एक लड़का हुआ। कुछ साल बाद पति, सास ने खेरली रेल में एक मकान बनवाया जहां अनीता राज अपने ससुराल वालों के साथ रहने लगी। कुछ समय बाद अनीता का अपने ससुराल वालों से झगड़ा हो गया, जिसके चलते उसने ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया और पति इंद्रमोहन अपनी पत्नी अनीता राज का साथ देता रहा।
इंद्रमोहन ने बाईपास पर एक मकान किराए पर लिया और अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहने लगा। इंद्रमोहन फल बेचता था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खुश था। इसी बीच अनीता राज का वीरू जाटव से अफेयर हो गया और अब अनीता का इंद्रमोहन से झगड़ा हो गया, जिसकी एफआईआर भी अनीता ने दर्ज कराई। अनीता इंद्रमोहन को छोड़कर वीरू जाटव के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी, जिससे एक लड़के विशाल को जन्म दिया। फिर उसका तीसरा प्रेम संबंध हुआ, जिससे एक और लड़के को जन्म दिया। शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता वीरू जाटव कहानी में एक ट्विस्ट यह भी है कि वीरू जाटव पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली पत्नी के दो लड़के और एक लड़की है।
बड़ी लड़की सविता ने इसी साल बारहवीं पास की है। एक महीने पहले ही वीरू ने अपने बड़े बेटे की भी शादी कर ली थी। वीरू जाटव दोनों पत्नियों और बच्चों का पूरा ख्याल रखता था और उनका खर्च उठाता था, लेकिन वह अपनी नई पत्नी अनीता राज और उनके बच्चे के साथ रहता था। पहली पत्नी सपना ने अपने बच्चों के भविष्य और खुद की जिंदगी जीने के लिए पति की दूसरी शादी को स्वीकार कर लिया था।
काशी प्रजापत के साथ अनीता का अफेयर
अब कहानी में एक विलेन की एंट्री होती है, काशी प्रजापत के रूप में, जिसका घर वीरू की जाटव बस्ती में है। जो कचौड़ी का ठेला लगाता है। काशी प्रजापत भी शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है जिसने इसी साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों से पास की है। इंद्रमोहन, वीरू जाटव के बाद अनीता राज काशी के साथ गुप्त संबंध बना रही थी, लेकिन अब उसका दूसरा पति वीरू जाटव इस नए प्रेम संबंध के आड़े आ रहा था।
अनीता और काशी ने वीरू की हत्या कर दी
अनीता और काशी दोनों ने वीरू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। अनीता और काशी ने 8 जून को वीरू की हत्या के लिए चार लोगों को दो लाख रुपये दिए और उन्होंने वीरू की हत्या कर दी। लेकिन उसे मारते समय अनीता और वीरू के बेटे ने उसे देख लिया लेकिन वह डर के कारण चुप रहा और हत्या के दौरान सोने का नाटक करता रहा। अनीता ने पहले तो घरवालों को बताया कि वीरू बीमार था और उसकी मौत हो गई है। लेकिन वीरू के टूटे दांत और दम घुटने के निशान देखकर लोगों को शक हुआ। इसके बाद वीरू के भाई ने शिकायत दर्ज कराई।
बच्चे की गवाही से खुला हत्या का राज
बच्चे ने गवाही दी कि उसकी मां ने रात में जानबूझकर घर का मेन गेट खुला छोड़ दिया था। आधी रात के करीब चार लोग घर में घुसे और सोते समय उसके पिता वीरू का गला घोंट दिया। बच्चे ने बताया कि वह चार लोगों में से एक आदमी को जानता है। उस आदमी का नाम काशीराम प्रजापत है। आपको बता दें कि पुलिस जांच में पता चला कि काशीराम अनीता का प्रेमी है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए अनीता राज और काशी प्रजापत, बृजेश जाटव को गिरफ्तार कर रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।
इस प्रेम कहानी में चार परिवार बर्बाद हो गए...
इंद्रमोहन जिसने दूसरी शादी कर ली है, लेकिन भविष्य की नई मां उसे कैसे रखेगी?
वहीं वीरू जाटव की विवाहित पहली पत्नी और बच्चे जिनके सामने जीने का कोई सहारा नहीं है, वे अपने बच्चों की पढ़ाई, शादी और अन्य खर्च कैसे उठा पाएंगे?
वहीं वीरू जाटव और अनीता राज के बेटे दस वर्षीय मासूम विशाल का भविष्य कौन संवारेगा?
मुख्य आरोपी काशी प्रजापत की पत्नी और बच्चे का भविष्य भी अंधकारमय हो गया है।