जवान पड़ोसी पर आया शादीशुदा भाभी का दिल, लिव-इन रिलेशन में भी रही…लेकिन फिर मिली ऐसी ‘सजा’, ताउम्र याद आएगी नानी
मध्य प्रदेश के श्योपुर में एक शादीशुदा महिला का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि दोनों शहर छोड़कर दूसरे राज्यों में चले गए। दोनों तमिलनाडु के कोयंबटूर में लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहते थे। लेकिन युवक का अपनी विवाहित प्रेमिका के प्रति मोह टूट चुका था। वह उसे बिना बताए गांव लौट आया। जब महिला को इसकी भनक लगी तो वह उसके घर आ गई। लेकिन यहां प्रेमी के परिजनों ने महिला की पिटाई कर दी।
महिला के बेटे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के परिजनों के चंगुल से मुक्त कराया। शादीशुदा प्रेमिका की उसके प्रेमी के घर के चार लोगों ने पिटाई कर दी, जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक महिला प्रेमी की पत्नी भी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र का है।
वीरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला मुरैना के मैदा फैक्ट्री की रहने वाली है। 28 वर्षीय यह महिला पति से संबंध खराब होने के बाद नितनवांस गांव निवासी रामराज केवट के संपर्क में आई थी। रामराज महिला को अपने साथ कोयंबटूर शहर ले गया और लंबे समय तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा। जब उसका मन भर गया तो उसने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और चुपचाप उसे वहीं छोड़कर अपने गांव भाग गया। जब महिला उसे खोजते हुए वहां पहुंची तो उसके परिजनों ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज नहीं किया, लेकिन उसके परिवार की 3 महिलाओं समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया- महिला को आरोपी के परिवार की महिलाओं ने पीटा है और जान से मारने की धमकी दी है। पिटाई का वीडियो भी मिला है।
वीरपुर थाना प्रभारी ने बताया- प्रेमी रामराज की पत्नी और उसके परिवार के अन्य पुरुष व महिलाओं ने पीड़िता को बंधक बना लिया। वे उसकी भी जमकर पिटाई कर हत्या की योजना बनाने लगे। सौभाग्य से महिला के बेटे ने बिना किसी देरी के 100 नंबर डायल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराकर चार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी हत्या कर शव को चंबल नदी में फेंकने की योजना बना रहे थे।

