लड़कीवालों को 1.5 लाख रुपये देकर की शादी, लेकिन कुछ ही घंटे लुटेरी दुल्हन कर गई खेला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में ऐसी घटना सामने आई है जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद दुल्हन पैसे और आभूषण लेकर फरार हो गई। घटना के बाद दूल्हा पुलिस स्टेशन पहुंचा जहां उसने शादी में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, ये पूरा मामला हमीरपुर जिले के साही गांव का है। पुलिस के अनुसार, दूल्हे जितेश शर्मा ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है और बताया है कि बलदेव शर्मा नामक व्यक्ति ने उससे शादी कराने के लिए 1.50 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसने 3 दिसंबर 2024 को अपने गांव के एक मंदिर में बबीता नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी परिवार के सामने सभी रस्मों के साथ हुई।
दूल्हे जितेश शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया है कि लड़की का जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिल पाया। इस वजह से कोर्ट मैरिज में दिक्कत आई। पीड़ित के अनुसार शादी के बाद उसकी दुल्हन बबीता अपने घर (हरियाणा के यमुनानगर) चली गई। उसने बताया कि उसकी माँ बीमार थी। वह अपने साथ आभूषण भी ले गई। बबीता ने अपने पति को आश्वासन दिया कि वह दो दिन बाद वापस आ जायेगी। हालांकि इसके बाद बबीता ने फोन उठाना बंद कर दिया।
दुल्हन बबीता के बाद शादी करने वाले बलदेव शर्मा नामक व्यक्ति ने भी मामले को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। उसने दूल्हे को गहने और पैसे लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित दूल्हे ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।