Samachar Nama
×

मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम मोदी के विदेश दौरे की उपलब्धियों पर चर्चा होगी: ओपी राजभर

लखनऊ, 21 मई (आईएएनएस)। यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दिल्ली में बुलाई गई मंत्रिपरिषद की बैठक को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में विदेश दौरे से लौटे हैं। ऐसे में बैठक में पांच देशों की यात्रा के दौरान हुई चर्चाओं, हासिल उपलब्धियों और उनके क्रियान्वयन पर विस्तार से विचार किया जाएगा।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से गुरुवार को खास बातचीत में राजभर ने कहा कि योजनाओं और समझौतों को लागू करने की प्रक्रिया मंत्रिपरिषद की बैठक के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी और इसी उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी पर राजभर ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि 'सुपवा बोले त बोले चलनियो बोले में जेमे बहत्तर छेद।' राजभर ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर संविधान को ताक पर रख दिया था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान राज्य हिंसा की आग में जल रहा था और तत्कालीन मुख्यमंत्री सैफई महोत्सव में व्यस्त थे। संविधान यह नहीं कहता कि राज्य में अशांति और हिंसा होने पर मुख्यमंत्री उत्सव में शामिल हों।

राजभर ने आगे कहा कि विपक्षी दल अपने कार्यों को देखे बिना लगातार नकारात्मक बयानबाजी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में संविधान सुरक्षित है। विपक्ष को सत्ता न मिलने की चिंता सता रही है, इसलिए इस तरह की बयानबाजी की जा रही है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा सभी विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में ड्रेस कोड अनिवार्य किए जाने के निर्देश पर ओपी राजभर ने कहा कि राज्यपाल का फैसला सही है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रों के लिए एक समान व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे एकरूपता सुनिश्चित होगी और इसमें किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीएसके

Share this story

Tags