Samachar Nama
×

मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं संग मनाया रंगों का त्योहार, कहा- कट्टर ईमानदार होली

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में होली का त्योहार पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली।

सुबह से ही उनके घर पर कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। कार्यक्रम के दौरान ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नाच-गाना किया। रंग, गुलाल, ढोल और गीतों के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया।

होली के इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाया, गले मिले और होली की शुभकामनाएं दीं। मनीष सिसोदिया ने इस बार की होली को "कट्टर ईमानदार होली" बताया। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं को बदनाम करने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ।

सिसोदिया ने कहा कि "काजल की कोठरी में भी आम आदमी पार्टी के नेताओं पर कोई कालिख नहीं लगी।" उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने मिलकर तय किया कि इस बार होली ईमानदारी के नाम की होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी इस मौके पर शामिल होंगे और ईमानदारी का रंग गुलाल के साथ हवा में फैलाएंगे।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी हर चीज को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश करती है। सिसोदिया ने कहा कि होली जैसे पवित्र और खुशियों के त्योहार को भी बीजेपी ने मधुशाला से जोड़ दिया है, जो ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा, "आदी अंत से सनातन परंपरा में लोग एक-दूसरे को गले लगाकर और मतभेद मिटाकर होली मनाते हैं। पता नहीं क्यों बीजेपी को लगता है कि होली मनाने के लिए शराब जरूरी है। होली तो रंगों, भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। इसे शराब से जोड़ना सही नहीं है।"

--आईएएनएस

पीआईएम/डीएससी

Share this story

Tags