Samachar Nama
×

मन की बात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणित ओलंपियाड में यादगार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं की प्रशंसा की

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में हाल ही में फ्रांस में आयोजित गणित ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा और बुद्धिमता का शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की बेटियों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद प्रतिष्ठित इस प्रतियोगिता में भारत की बेटियों ने अब तक का शानदार प्रदर्शन किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली लोगों के बीच हैं। आपके पास गणित के कठिन सवाल हैं और उन्हें सुलझाने के लिए समय सिर्फ चाढ़े चार घंटे हैं। प्रतियोगिता बहुत तगड़ी है और अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। ऐसी स्थिति में नर्वस होना स्वभाविक है। इन्हीं परिस्थितियों में हमारी बेटियों ने कमाल कर दिया। इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के बोर्दो में यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिक ओलंपियाड का आयोजन हुआ था। गणित में रूचि रखने वाली स्कूली छात्राओं के लिए यह एक बड़ी प्रतियोगिता थी। यह दुनिया की सबसे सम्मानित प्रतियोगिताओं में से एक है।"

उन्होंने कहा, "इस ओलंपियाड में हमारी बेटियों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। मुझे इस प्रतिभाशाली टीम पर बहुत गर्व है। इसमें मुंबई की श्रेया मुंदड़ा, तिरुवनंतपुरम की संजना चाको, चेन्नई की शिवानी भरत कुमार और कोलकाता की श्रीमोई बेरा शामिल थीं। हमारी टीम दुनिया में छठे स्थान पर रही। श्रेया ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। संजना ने रजत तो शिवानी ने कांस्य पदक जीता।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "ओलंपियाड में सहभागिता के लिए भारत में अपनाई जाने वाली चयन प्रकिया बहुत कठिन है। चयन प्रक्रिया कई दौर में होती है। चयन की प्रकिया क्षेत्रिय, राज्य और फिर राष्ट्रीय स्तर पर होती है। कठिन चुनौतियों को पार करना होता है, इसके बाद सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राएं एक महीने के गणित के कैंप में शामिल होती हैं। यह कैंप टाटा इंस्टिट्यूट के फंडा मेंटल रिसर्च सेंटर के होमी भाभा सेंटर फॉर साइंस एजुकेशन में आयोजित होता है। इस कैंप के समापन के समय टेस्ट का आयोजन होता है। टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर भारत की टीम चुनी जाती है।"

पीएम ने कहा, "प्रतिवर्ष करीब 6 लाख छात्राएं गणित के इस ओलंपियाड कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं। समय के साथ यह संख्या लगातार बढ़ रही है। देश की बेटियों के बीच ओलंपियाड की संस्कृति तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इन बेटियों का समर्थन करने के लिए मैं उनके माता-पिता की सराहना करता हूं।"

--आईएएनएस

पीएके

Share this story

Tags