
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, जिले के फखरपुर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी ही बहन को हवस का शिकार बनाया है। घर में अकेली देखकर व्यक्ति ने बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आइये इस पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
पूरा मामला क्या है?
बुधवार को बहराइच में हुई पूरी घटना की जानकारी पुलिस सूत्रों ने दी है। जानकारी के मुताबिक, फखरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी ने आरोप लगाया है कि उसके 32 वर्षीय भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना पिछले रविवार को घटी। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी भाई ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी नशे का आदी- पीड़िता की मां
सूत्रों के अनुसार पीड़ित लड़की ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसके भाई की पहले से ही उस पर बुरी नज़र थी। रविवार को जब वह घर पर अकेली थी तो भाई ने उसके साथ बलात्कार किया। सूत्रों के अनुसार पीड़िता की मां ने यह भी कहा है कि आरोपी नशे का आदी है। वह पहले भी अपनी बहन के साथ छेड़खानी कर चुका है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया
पुलिस को मिली शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। हालाँकि, जब उसकी माँ को इस बारे में पता चला, तो उसने लड़की को प्रोत्साहित किया और उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा। पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।