Samachar Nama
×

ममता की भाषा शालीनता की सीमा पार कर गई: सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सत्ता की जमीन खिसकती नजर आ रही है।
ममता की भाषा शालीनता की सीमा पार कर गई: सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी सत्ता की जमीन खिसकती नजर आ रही है।

प्रयागराज में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि ममता बनर्जी जब भी ऐसी स्थिति में होती हैं, तो अनुचित बयान देती हैं और अपनी भाषा में शालीनता की सभी सीमाएं पार कर जाती हैं। ऐसा लगता है मानो मानसिक संतुलन बिगड़ गया हो।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जनसैलाब उमड़ा और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को पूरी तरह समझते ही नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान निर्माताओं, खासकर डॉ बीआर अंबेडकर के दृष्टिकोण और विचारधारा के प्रति सम्मान को भी ठीक से नहीं समझते। संविधान का सबसे बड़ा उल्लंघन खुद कांग्रेस पार्टी ने किया है। आपातकाल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने अपने राजनीतिक हितों के लिए संविधान में कई संशोधन किए।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए। धारा 370 को हटाना देशहित में था। महिला आरक्षण विधेयक महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मशहूर गायिका आशा भोसले के निधन पर उन्होंने कहा कि स्वर साम्राज्ञी, पद्म विभूषण से अलंकृत महान गायिका आशा भोसले के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। उनके जाने से संगीत जगत को एक ऐसी अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags