Samachar Nama
×

ममता बनर्जी पर भाजपा सांसदों का पलटवार, चुनाव हार रही हैं, इसलिए दे रहीं विवादित बयान

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता चुनाव हार रही हैं, इसीलिए कुछ भी बोल दे रही हैं। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, यह बात ममता बनर्जी को भी पता चल गई है।
ममता बनर्जी पर भाजपा सांसदों का पलटवार, चुनाव हार रही हैं, इसलिए दे रहीं विवादित बयान

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर भारतीय जनता पार्टी के सांसदों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ममता चुनाव हार रही हैं, इसीलिए कुछ भी बोल दे रही हैं। बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, यह बात ममता बनर्जी को भी पता चल गई है।

भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। जब भी ममता बनर्जी चुनावी मैदान में होती हैं, उन्हें किसी न किसी तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

सहरावत ने दावा किया कि इस बार भी उनकी रणनीतियां सफल नहीं होंगी और जनता उनके प्रयासों को स्वीकार नहीं करेगी। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल तेजी से बदल रहा है और इसका असर आगामी चुनावों में देखने को मिल सकता है।

इसी बीच, मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष पर भी कमलजीत सहरावत ने केंद्र सरकार की नीति का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एक संतुलित और सटीक कूटनीतिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है। भारत सभी देशों के सामने अपना पक्ष मजबूती से रख रहा है और सरकार का स्पष्ट प्रयास है कि हिंसा किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है।

वहीं, भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब किसी सरकार की कार्यप्रणाली विफल हो जाती है और जनता उसके खिलाफ खड़ी हो जाती है, तब ऐसे भावनात्मक मुद्दों को उठाया जाता है।

उन्होंने मछली खाने पर संभावित रोक के मुद्दे को लेकर सवाल उठाया और कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में इस तरह के प्रतिबंधों का कोई औचित्य नहीं है। पश्चिम बंगाल की जनता पहले ही बदलाव का मन बना चुकी है और यही कारण है कि मुख्यमंत्री इस तरह के बयान देकर सहानुभूति हासिल करने की कोशिश कर रही हैं।

दामोदर अग्रवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी के वादों पर जनता का भरोसा कम होता जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री कोई वादा करते हैं, तो उसे पूरा भी करते हैं। यही कारण है कि जनता का विश्वास उनके साथ बना हुआ है।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल में शासन की स्थिति सभी के सामने है। राज्य में उनकी पकड़ कमजोर पड़ रही है और जनता अब परिवर्तन चाहती है। खंडेलवाल ने ममता बनर्जी के हालिया बयान को “राजनीतिक स्टंट” करार दिया।

मध्य-पूर्व के मुद्दे पर खंडेलवाल ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि इस संवेदनशील समय में विपक्ष का रवैया निराशाजनक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और आवश्यकताओं को सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कदम उठा रहा है, लेकिन विपक्ष नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

इसके अलावा अवैध रूप से भारत में रह रहे लोगों के मुद्दे पर भी खंडेलवाल ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे लोगों को देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है और सरकार उन्हें निकालने के लिए प्रतिबद्ध है।

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक बड़ी जनसभा में टीएमसी की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और उनकी जान को खतरा हो सकता है।

--आईएएनएस

एसएके/वीसी

Share this story

Tags