Samachar Nama
×

सीएम ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य में हिंसा और दंगा फैलाने की कोशिश: राहुल सिन्हा

कोलकाता, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी से निष्कासित हुमायूं कबीर के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सीएम ममता बनर्जी के इशारे पर राज्य में हिंसा और दंगा फैलाने की कोशिश की जा रही है।

हुमायूं कबीर ने कहा कि कोई भी ताकत बाबरी मस्जिद के निर्माण को नहीं रोक सकती। अल्लाह खुश है। मस्जिद के निर्माण का विरोध करने वालों से मैं यही कहना चाहता हूं कि विरोध मत कीजिए। वे अपने धर्म के अनुसार मंदिर, चर्च या जो चाहें बना लें। इस्लाम की ओर से कोई विरोध नहीं किया जाएगा। मस्जिद बनाना मेरा हक है।

भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई मस्जिद नहीं हो सकती। टीएमसी के इशारे पर हुमायूं कबीर यह सब कर रहा है। बाबरी मस्जिद के नाम पर राज्य में हिंसा और दंगे फैलाने की कोशिश की जा रही है। एसआईआर के बाद सीएम ममता बनर्जी के बचने की कोई उम्मीद नहीं बची है। ये लोग सांप्रदायिक तनाव पैदा करना चाहते हैं। सीएम ममता बनर्जी के इशारे पर ही हुमायूं कबीर यह सब कर रहा है। बाबरी मस्जिद को जनता कभी समर्थन नहीं देगी।

राहुल सिन्हा ने कहा कि बंगाल में सही समय पर चुनाव होगा। चुनाव आयोग निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराएगा।

उन्होंने बेलडांगा में हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि अगर एनआईए बेलडांगा घटना की जांच करने जा रही है तो तृणमूल कांग्रेस को क्या दिक्कत है? तृणमूल कांग्रेस किसे बचाना चाहती है? बेलडांगा की घटना में तृणमूल कांग्रेस शामिल है, इसीलिए टीएमसी जनता के पैसे से सीधे सुप्रीम कोर्ट चली गई और खुद को बचाने की कोशिश कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने उसे कोई राहत नहीं दी। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी टीएमसी होश में नहीं आई है।

--आईएएनएस

डीकेएम/डीकेपी

Share this story

Tags