Samachar Nama
×

ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव हारने वाली हैं, इसलिए लगा रहीं निराधार आरोप: आरपी सिंह

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने दावा किया कि बंगाल में टीएमसी चुनाव हारने वाली है। सोमवार को आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से आगामी चुनाव हारने वाली हैं, इसलिए वे खिसियानी बिल्ली की तरह निराधार आरोप लगा रही हैं।

बिहार के अगले सीएम को लेकर एनडीए के घटक दलों की महत्वपूर्ण बैठक पर आरपी सिंह ने कहा कि विधायकों का नेता पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुना जाएगा।

आरपी सिंह ने कहा कि सभी घटक दल और विधायक आपस में विचार-विमर्श करके अपना मुख्यमंत्री चुनेंगे। यह पूरी तरह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अंतर्गत होगा।

नोएडा में हुए जबरदस्त जाम और यातायात व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि हालात ठीक नहीं हैं। शनिवार को श्रमिकों द्वारा किया गया प्रदर्शन काफी बड़ा था, जिसकी वजह से पूरा नोएडा जाम हो गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

महिला आरक्षण विधेयक पर आरपी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि इस मुद्दे पर सबको एक साथ आना चाहिए और मिलकर काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कई साल से यह विषय लंबित था। यूपीए सरकार के समय कई बार कोशिश की गई, लेकिन नाकाम रही। अब एनडीए सरकार में पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं का यह सपना पूरा होने जा रहा है। हम आशा करते हैं कि सभी दल इसमें सहयोग करेंगे।

डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर की की प्रतिमाओं पर कांग्रेस के सवाल उठाने पर आरपी सिंह ने कहा कि यह वही कांग्रेस पार्टी है जिसने बाबासाहेब को चुनाव हरवाया था। जो पार्टी शुरू से बाबासाहेब की विरोधी रही, आज उनकी प्रतिमा लगने पर सवाल उठा रही है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भाजपा नेता आरपी सिंह ने कहा कि मोहन भागवत ने बिलकुल ठीक कहा है कि देश के हिंदुओं को एकजुट रहना चाहिए। देश की संस्कृति को बचाने के लिए हिंदुओं को अखंड और एक साथ रहना जरूरी है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Share this story

Tags